..................... Ghum hai kisikey pyaar meiin spoiler: Will Sai try to escape from Jail and it will cost much risk for her। गुम है किसी के प्यार में ट्विस्ट: क्या सई जेल से भागने में होगी कामयाब, बढ़ाएगी खुद की मुसीबत - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler: क्या सई जेल से भागने में होगी कामयाब? बढ़ाएगी खुद की मुसीबत

GHKKPM

'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों टीआरपी की रेस में 'अनुपमा' के साथ नंबर एक पर काबिज है। शो के दिलचस्प ट्रैक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो में जहां सई अकेले ही सवि के लिए मां-बाप दोनों बन जाती है तो वहीं, विराट को ये पता चल चुका है कि, सवि उसकी ही औलाद है। विराट, सई से सवि को छीन लेता है।

सई की मदद पुलिसवाले भी नहीं कर पाते हैं क्योंकि विराट उन्हें अपना परिचय देता है। वहीं, विराट सई को जेल भेज देता है लेकिन, सई जेल से भागने की कोशिश करेगी। दरअसल, सई यह सोचकर जेल में परेशान हो जाती है कि कहीं विराट सवि को हमेशा के लिए अलग ना कर दे। ये सोचकर वो जेल से भाग जाती है।

दरअसल, सई हमेशा के लिए सवि को लेकर नागपुर से जा रही होती है। लेकिन, जगताप जब विराट को यह सच्चाई नशे की हालत में बता देता है कि सवि उसकी बेटी है तो विराट उन्हें रोकने के लिए चला जाता है। विराट अपने पद का फायदा उठाकर सई से सवि को छीन लेता है। आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई ये ठान लेती है कि, वो सवि को खुद से अलग नहीं होने देगी।

इसलिए, सई चव्हान निवास जाती है लेकिन, विराट बड़ी चालाकी से उसे अरेस्ट करवा देता है। इधर, सवि भी अपनी मां के बिना परेशान हो जाएगी और वो विराट से नफरत करने लगेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट एक साथ आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X