GHKKPM: विनायक को सई से दूर करने के लिए मास्टरप्लान बनाएगी पाखी, विराट की भी होगी मिलीभगत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Sai ने अब बता दिया Vinu को सच? सदमें में Pakhi Virat | *Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' अपने अब तक देखा कि सई ने विनायक की कस्टडी के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया है। दोनों अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं। लेकिन कोर्ट में कहा गया कि पहले विनायक को सच बताया जाए लेकिन सई ये बात सुनकर अपना केस वापस ले लेती है और कहती है कि वो अब भी विनायक को पाकर रहेगी, उसने यह केस वापस लिया ताकि विनायक पर किसी तरह का प्रेशर ना आए। यह बात जानकर पाखी और विराट को जोरदार झटका लगता है और पाखी फिर से अपने बेटे को अपनी तरफ करने के लिए हर पुरजोर कोशिश में लग जाती है।

विराट को मुंबई में होगा ट्रांसफर
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट के कमिश्नर उसे प्रमोशन की खबर देने उसके घर आएंगे, साथ ही वो मुंबई में ट्रांसफर की बात भी कहेंगे। विराट को मुंबई क्राइम ब्रांच का हेड बनाने की बात भी कहेंगे। साथ ही दो हफ्तों में पोजीशन संभालने की भी बात कहेंगे। लेकिन विराट इस मौके को सुनकर थोड़ा परेशान सा हो जाता है। कमिश्नर उसे जल्द फैसला लेने को कहेगा। यह बात सुनकर पाखी की बांचे खिल जाएंगी और उसके मन में वीनू को सई से हमेशा के लिए दूर करने का प्लान आएगा। पाखी विनायक को स्कूल नहीं भेज रही है, जिस पर घरवाले थोड़ा परेशान होंगे लेकिन पाखी कहेगी कि उसने सब चीजों के बारे में पहले ही सोच रखा है और वो उसे नागपुर से दूर लेकर जाएगी लंबी छुट्टियों पर। ये सुनकर काकू भड़क जाएगी। काकू के पूछने पर पत्रलेखा बता देगी कि उसका ट्रांसफर मुंबई में हो गया है। घरवाले विराट के प्रमोशन की बात सुनकर काफी खुश होंगे। पाखी कहेगी कि वीनू के लिए सब मुंबई शिफ्ट हो जाते हैं ताकि सई से छुटकारा मिल सके।

चोरी-छिपे घर में घुसेगी सई

सवि अपनी आई सई को विराट के प्रमोशन की बात बताएगी और साथ ही में वो यह भी बताएगी कि वो अब मुंबई जा रहे हैं और विनायक भी उनके साथ मुंबई जा रहा है। ये सुनकर सई के गुस्से का पारा चढ़ जाएगा। सई रात में चोरी-छिपे चव्हाण निवास में घुसेगी और विनायक के कमरे में जाएगी। तभी पत्रलेखा वहां आ जाएगी और वो विनायक के साथ सो जाएगी। दूसरी तरफ विराट को सपने में सई नजर आएगी और वो परेशान हो जाएगा। सई की हरकतें देखकर उषा मौसी उसे समझाने की कोशिश करेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई विनायक को सच बताने की कोशिश करेगी लेकिन तभी पाखी और विराट वहां आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X