GHKKPM Spoiler: जानें किसके कहने पर सई को जेल भेजेगा विराट, किसकी होगी यह चाल?

'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों टीआरपी की रेस में 'अनुपमा' के साथ नंबर एक पर काबिज है। शो के दिलचस्प ट्रैक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। शो में जहां सई अकेले ही सवि को मां-बाप दोनों का प्यार देती है। अब आने वाले एपिसोड में सीरियल की कहानी में दिलचस्प मोड़ आने वाला है।
दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट के सामने यह सच आएगा कि सवि असल में उसकी और सई की ही बेटी है। इसे जानकर वो हैरान रह जाएगा। इसके बाद वो सवि को सई से हथियाने की कोशिश करेगा और इसके लिए वो सई को जेल भेजेगा। लेकिन, असल में इसके पीछे मास्टरमाइंड विराट नहीं बल्कि कोई और ही है।
सीरियल गॉसिप के मुताबिक सई नागपुर छोड़कर जाना चाहती है और विराट अपनी बेटी से अलग नहीं होना चाहता है इसलिए विराट सई को गिरफ्तार करवाएगा और ये तरकीब उसे कोई और नहीं बल्कि भवानी खुद देगी। भवानी ही सई को जेल भेजने का पूरा षड्यंत्र रचेगी।
साथ ही आने वाले एपिसोड में ये भी दिखाएगा कि सवि, विराट से नफरत करने लगेगी। वहीं, विराट हर हाल में सवि से प्यार पाने की कोशिश करेगा। वहीं, सवि को आने वाले एपिसोड में गंभीर बीमारी से ग्रसित दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications