..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Virat confesses that he is still in love with Sai - Hindi Filmibeat

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के दिल की बात सुन लेगी काकू, सई को लेकर करेगी ये बड़ा फैसला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 14th February Spoiler: Bhavani कैसे करेगी Sai और Virat को एक ?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज देखने को मिलेगा कि विराट अपने दिल की बात कहने के लिए कहने के लिए चर्च जाता है और कहता है कि वो पत्रलेखा के प्रति हर जिम्मेदारी निभाई वो उसका एहसानमंद है जो भी उसने उसके लिए किया लेकिन वो उससे प्यार नहीं करता। साथ ही विराट ने यह भी खुलासा किया कि सई के वापस आने पर उसके दिल और दिमाग के बीच जंग छिड़ गई। सई को तकलीफ में देखकर उसके मन में प्यार की भावना जाग गई। लेकिन वो अपने फर्ज के आगे मजबूर है और वो पाखी का हाथ नहीं छोड़ सकता क्योंकि पाखी ने से तब संभाला, जब उसे सबसे ज्यादा किसी की जरूरत थी।

विराट का कनफेशन सुन लेगी काकू
विराट अपने दिल की बात कहकर रोने लग जाता है। वो कहेगा कि वो पाखी को धोखा नहीं देना चाहता और विराट की ये कशमकश चोरी छिपे काकू सुन लेती है और वो विराट की ये हालत देखकर काफी इमोशनल हो जाती है। विराट घर पर आता है तो उसका पसंदीदा कढ़ी चावल बना होता है और वो बड़े चाव से खाना खा ही रहा होता है कि तभी पाखी वहां आ जाती है और फिर सई का नाम लेकर विराट को कोसने लग जाती है। विराट सई की हालत को लेकर पाखी से बात करेगा लेकिन पाखी फिर भी उसे खूब सुनाएगी और बताएगी कि वीनू का शरीर आज बुखा से तप रहा था। पाखी एक बार फिर वीनू की हालत के लिए सई को जिम्मेदार ठहराएगी और यह बात वीनू भी सुन लेगा।

काकू लेगी अहम फैसला
दूसरी तरफ काकू को एहसास होगा कि वो जिस सई को मुसीबत मान रही थी, वह सारी खुशियों का पिटारा है। काकू तय करेगी कि वो सई को विराट की जिंदगी में वापस लेकर आएगी। विराट सुबह-सुबह सई के घर पहुंचता है और वो उसके लिए मोदक लाता है और सवि बताती है कि सई अब ठीक हो गई है और यह जानकर विराट राहत की सांस लेगा। सई कहेगी कि वो उसके लिए मोदक लेकर आए हैं, क्योंकि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं और वो उसकी आई के लिए भी मोदक लाए हैं क्योंकि वो सई को भी बहुत प्यार करते हैं और यह सुनकर सई हैरान रह जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई को पता चल जाएगा कि विराट ही उसके असली बाबा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X