GHKKPM: सई को धक्का देकर पत्रलेखा को चुनेगा विनायक, सच जानकर असली मां से तोड़ेगा नाता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: मशहूर टीवी सीरियल'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में इस वक्त कहानी विनायक के ईर्दगिर्द घूम रही है। एक तरफ पाखी अपने बेटे को सई से दूर करने में लगी हुई है दूसरी तरफ सई भी कुछ ना कुछ करके विनायक को सारा सच बताने के लिए बेताब है। सई ने यहां तक कि बतौर टीचर विनायक का स्कूल तक जॉइन कर लिया है और वो विनायक को सच बताने के लिए उसे स्कूल की छत पर ले जाती है, लेकिन तभी पाखी को पता चल जाता है कि सई वीनू के पास है और वो भागकर सई के पास जाएगी।
वीनू को लगेगा झटका
टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज काफी ड्राम देखने को मिलने वाला है। आज आप देखेंगे कि सई बस वीनू तो बताने ही वाली होगी कि वीनू उसका बेटा है तभी पाखी वहां आ जाएगी और वो अपने ही मुंह से विनायक के सामने सच उगल देगी। उसे लगेगा कि सई उसे सब सच बता चुकी है और इसी वजह से वो चिल्ला-चिल्लाकर बेटे विनायक को सारा सच बता देगी साथ ही वो रोते-रोते पूछेगी कि क्या वो अपनी मम्मा को छोड़ देगा। यह पूरा सच जानने के बाद विनायक के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और वो काफी हैरान हो जाएगा। वो यह सच पहले सई से कन्फर्म करेगा और फिर अपने पापा विराट से भी कन्फर्म करेगा।
सई को मारेगा धकका
पत्रलेखा इन सबके बीच वीनू को इमोशनली ब्लैकमेल करेगी और कहेगी कि वो उसके बिना नहीं जी सकती है और वो उससे बहुत प्यार करती है। बेचारा वीनू जो अभी सच जानकर सदमे में हैं उसके सामने दोनो माएं अपनी बाहें फैला देंगी। विनायक धीरे-धीरे सई की तरफ जाएगा और ऐसा देखकर पाखी टूट जाती है लेकिन जैसे ही विनायक सई के पास जाएगा तो वो उसे जोर से धक्का मार देगा और कहेगा 'आप जाओ यहां से'यह सब देखकर सई के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शो को लेकर माना जा रहा है कि विनायक सई को गलत समझेगा और उसे लगेगा कि सई ने उसे जानबूझकर छोड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications