GHKKPM: बाबा से मिलने के लिए घर से भाग जाएगी सवि, गुंडे पकड़कर मंगवाएंगे भीख

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 20th February Spoiler: Savi को Kidnappers से कैसे बचाएगी Sai? | FilmiBeat

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई चव्हाण निवास पहुंची होती है और तभी उसे सवि फोन करती है और बताती है कि वो सारा सामान लेकर घर से बाहर निकल आई है और अब वो अपने बाबा के पास जा रही है। बात करते-करते ही सवि के हाथ से कोई फोन छीन ले जाता है। यह जानकर सई की हालत खराब हो जाती है और वह भागकर वापस अपने घर की ओर निकल जाती है। सवि घर में मौसी को फोन करके बताती है कि सई घर से भाग गई है और जब मौसी कमरे में जाकर देखती है तो उसे कमरे की खिड़की खुली हुई मिलती है।

सवि अकेले ही घर से बाहर निकली होती है तो रास्ते में कुछ नशेड़ी लोग सवि का रास्ता रोक लेते हैं। वो सवि का पहले सामान छीनते हैं और फिर उससे भीख मंगवाने की बात कहते हैं। खतरे को भांपते हुए सवि वहां से भाग जाती है लेकिन अपने शूज वहीं छोड़ जाती है। सई पागलों की तरह अपनी बेटी को ढूंढ़ रही है, वो जैसे ही आगे बढ़ती है उसे सवि का जूता मिल जाता है और फिर उसके मन में आशा की एक किरण जाग उठती है। दूसरी तरफ सवि उन मवालियों से ज्यादा दूर नहीं भाग पाती और वो उसे पकड़ लेते हैं। लेकिन तभी सई वहां आ जाती है और उन मवालियों को खूब पीटती है।

सई अपनी बेटी की संभालती है और उसे वापस घर लेकर आती है। मौसी भी सवि को खूब डांटती है लेकिन इस घटना से सवि को गहरा सदमा लग गया है और वो अपनी आई से माफी मांगेगी कि उसे घर से अकेले बाहर नहीं जाना चाहिए था। सवि एक बार फिर से सई को विराट से दोस्ती करने के लिए कहेगी। सवि कहेगी कि सब मिलकर बाबा के घर पर रहेंगे। सवि डरी हुई है और इसलिए वो अपनी आई के साथ ही सोएगी।

सुबह-सुबह सब नाश्ता करेंगे और तभी वीनू की बात चलेगी तो पाखी भवानी काकू पर उंगली उठाएगी और कहेगी कि कल सई के घर आने से वीनू बुरी तरह से डर गया है और पूरी रात सो नहीं पाया। पाखी कहेगी कि कल आते ही उसने वीनू को गले लगा लिया और वो इतन डर गया कि पूरी रात जागता रहा। तभी विराट भी वहां आ जाता है और पाखी उस पर बरस पड़ती है और कहती है कि सई रात में आकर वीनू को डराकर चली गई है। पाखी एक बार फिर से प्रमोशन लेने की बात कहेगी। लेकिन विराट उसे समझाने की कोशिश करता है पाखी नहीं समझती है। विराट उसका पक्ष ले ही रहा होता है कि वो देखता है कि सामने सवि और सई अपना सामान लिए खड़े हैं।

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई कहेगी कि वो चव्हाण निवास सिर्फ अपने बेटे के मन में उसके लिए जो नफरत भरी है वो निकालने के लिए आई है और जैसे ही वो उसके मन से नफरत निकाल देगी, वो वहां से चली जाएगी। पाखी विराट को कहेगी कि वो सई को रोके और वो तुरंत उसका सामान उठाकर फेंकने जाएगी तभी विराट पाखी को रोक देगा।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X