GHKKPM: सई के मुंह से ना सुनकर बदहवास होगा विराट, सबके सामने करेगा जबरदस्ती

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि एक तरफ विराट सई की हां का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। दूसरी तरफ सई चव्हाण निवास छोड़ना चाहती है और सत्या भी अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहा है।

विराट नई शुरुआत करने को कहेगा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई को इस बात के लिए थैंक्यू बोलेगा कि सई ने उसे माफ कर दिया है। सई कहेगी कि वो अपने आपको उन कड़वी यादों से निकालना चाहती है इसलिए वो विराट को माफ कर रही है। विराट सई से कहेगा कि सबकुछ भुलाकर एक नई दुनिया की शुरुआत करते हैं। विराट कहेगा कि वो वीनू को समझा देगा और वीनू हमेशा सई को आई कहकर बुलाएगा।

विराट के प्रपोजल को ना कहेगी सई
सई कहेगी कि वो वीनू का परिवार कभी नहीं तोड़ेगी। वो कहेगी कि वो बरसों पहले अपने रिश्ते की नई शुरुआत करना चाहती थी क्योंकि वो दोनों पति-पत्नी थे। उसने अपनी जिंदगी में सिर्फ विराट से ही प्यार किया था लेकिन अब ऐसा नहीं है। विराट अब किसी और का पति है और उनका एक होना नामुमकिन है। विराट कहेगा कि वो पाखी के साथ नहीं रहना चाहता। लेकिन सई कहेगी कि वो किसी और का पति नहीं छीनेगी। वो किसी की जिंदगी में दूसरी औरत नहीं बनेगी और वो सवि को लेकर चली जाएगी।

घर छोड़कर जाएगी सई
सई के मुंह से ना सुनकर विराट अपना आपा खो बैठेगा और वो सई को जबरदस्ती अंगूठी पहनाने की कोशिश करेगा और फिर सई को गुस्सा आ जाएगा सई कहेगी कि वो और विराट कभी एक नहीं हो सकते हैं। लेकिन सई जानती है कि उसने सिर्फ विराट से ही प्यार किया है। दूसरी तरफ सवि चव्हाण निवास से नहीं जाना चाहती है लेकिन सई उसे मना लेती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि वीनू सई को जाने से रोकेगा।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X