GHKKPM: विनायक तक पहुंचने के लिए नई चाल चलेगी सई, पाखी की आंखों में झोंकेगी धूल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Sai और Bhavaani ने कैसे किया Pakhi का प्लान चौपट? | *Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी प्यार में' इन दिनों पाखी ने सई से अपने बेटे को दूर रखने के लिए पूरी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच पाखी को विराट के प्रमोशन की बात चली है और तब से उसे अपने बेटे के लिए एक उम्मीद मिल गई है। विराट मुंबई नहीं जाना चाहता लेकिन पाखी जिद बांधे बैठी है कि वो मुंबई जाएगी और अपने बेटे को सई से दूर करना चाहती है। पाखी विनायक को समझाएगी कि वो और बाबा मुंबई जा रहे हैं और यह जानकर वीनू काफी खुश भी होगा। विराट अब भी इस कशमकश में फंसा हुआ है कि वो सबको छोड़कर मुंबई जाए या फिर ना जाए।

काकू है पाखी से खफा
दूसरी तरफ सई ने विनायक के स्कूल में बतौर टीचर जॉइन कर लिया है। भवानी काकू इस बात से काफी खफा हैं कि पत्रलेखा विनायक को लेकर मुंबई जा रही है। वो नहीं चाहती कि उसका पोता परिवार से दूर जाए। अश्विनी और निनाद भवानी काकू को समझाने की कोशिश भी करेंगे लेकिन भवानी उनकी एक बात नहीं मानेगी और एक बार फिर से काफू सई पर सारे हालातों का गुनहगार साबित कर देगी। पाखी विनायक के स्कूल के बाहर अपने बेटे का इंतजार कर रही होती है और लेकिन काफी देर तक वीनू के बाहर ना आने पर पाखी स्कूल के अंदर घुस जाती है। अंदर जाकर उसे पता लगेगा कि विनायक की एक्स्ट्रा क्लासेस लग रही हैं। सई और विनायक अपनी क्लास में सई को देखकर हैरान रह जाएंगे।

विनायक की टीचर बनेगी सई
एक्स्ट्रा क्लासेज के बाद सई विनायक को रुकने के लिए कहेगी। आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई विनायक को लेकर स्कूल की छत पर जाएगी और वहां जाकर वो उसकी असली मां के बारे में सच बताने की कोशिश करेगी लेकिन तभी विनायक को ढूढ़ते हुए पाखी और विराट भी वहीं पर पहुंच जाएंगे। क्या सई अपने बेटे विनायक को बता पाएगी कि वो ही उसकी मां है या फिर विनायक को पाने सपना सई के लिए बस सपना ही बनकर रह जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X