GHKKPM: गुंडे से दुश्मनी मोल ले लेगी सई, घर में घुसकर मारने की मिलेगी धमकी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 26th February : Varsha के Husband ने दी Sai को धमकी, क्या करेगा Virat ?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि सई उस वक्त पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है जब विराट और पाखी लंच कर रहे होते हैं। इस पर पाखी सई को ताना सुनाने लग जाती है। विराट फटाफट अपना खाना खाता है लेकिन पाखी उसे अपनी बातों में फसाने की कोशिश करती है वो जानबूझकर विराट को लंबे समय तक रोके रखती है और जाते-जाते सई को भी वो खाने का एक डब्बा देती है।

विराट करेगा सई को आगाह
दूसरी तरफ काकू सवि को कहती है कि वो अपने आई बाबा के साथ कोई गेम खेले ताकि दोनों में बट्टी हो जाए। सई एक पुलिसवाली को घरेलू हिंसा की FIR लिखवाने के लिए पुलिस थाने में लेकर आती है। विराट सई को बताएगा कि करिश्मा की जिंदगी में जो लड़का आया था वो काकू के संग राजनीतिक दुश्मनी की वजह से आया था इसलिए वो चाहता है कि वो इस केस से दूर रहे। लेकिन सई नहीं मानेगी और कहेगी कि वो उसकी फिक्र ना करे क्योंकि वो अपना ध्यान खुद रख सकती है।

गुंडे के घर में घुसकर थप्पड़ मारेगी सई
सवि सई को फोन करके कहती है कि उसे वीनू, बाबा और अपनी आई के साथ एक गेम खेलनी है, लेकिन सई मना करती है लेकिन सवि जिद करेगी और घर पर आने को कहेगी। सई ऑटो में ही होगी कि उस पर हमला होगा, ऑटोवाला बताएगा कि वो पवार के आदमी हैं। तभी सई के पास धमकी भरा मैसेज भी आएगा जिसमें उसे केस से दूर रहने को कहा जाएगा। सई अजय कांबले के घर पहुंच जाएगाी लेकिन उसकी बीवी उसे घर पर नहीं आने देगी, तभी अजय कांबले अपने कमरे से निकलता है और उसे लगता है कि सई उससे माफी मांगने आई है लेकिन सई उसके गाल पर जोर से थप्पड़ मार देती है। यह देखकर सब हैरान रह जाते हैं। अजय कांबले की पत्नी फोन करके विराट को बुलाती है।

विराट को होगी फिक्र
सई के हाथ से थप्पड़ खाकर उसके मन में बदले की भावना आ जाती है और वो उसके माथे पर राख रगड़ देता है और कहेगा कि वो सई के घर में घुसकर बदला लेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट को सई और सवि की फिक्र होने लग जाएगी और वो उसी के कमरे के बाहर रात भर सो जाएगा। पाखी को इसी बात से चिढ़ होगी।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X