GHKKPM: पत्रलेखा की काली करतूतें आएंगी सामने, विराट की बाहों में गिरेगी सई; क्या फिर शुरू होगी प्रेम कहानी?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Sai की माफी और मोदक के इंतजार में Virat; SaiRat |*Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई और सवि अपना सारा सामान लेकर चव्हाण निवास आ गई है। सवि विराट के सामने अडॉप्शन के पेपर फाड़ देती है और यह देखकर विराट उसे रोकता है। सब लोग सवि की इस हरकत से काफी हैरान होंगे। सवि विराट से कहेगी कि अब उसे इन पेपर्स की जरूरत नहीं है क्योंकि उसे पता चल चुका है कि विराट ही उसका असली बाबा है और वीनू उसके असली दादा हैं और ये च्वहाण हाउस उसका भी घर है। विराट सवि के मुंह से सच्चाई जानकर फूला नहीं समाता। साथ ही सवि यह कहेगी कि अगर वो सवि चव्हाण तो वो अपने परिवार के साथ ही रहेगी, अपने बाबा, दादा, आजी और आजोबा के साथ।

सवि अपने दादा को जगाने के लिए जाएगी तो पाखी उसे ऐसा करने से मना कर देगी लेकिन अश्विनी काकू कहेगी कि अब वीनू को जानना होगा कि उसका असली परिवार कौन है और वो सव को कहेगी कि वो वीनू को भी जाकर अपना सच बता दे। अश्विनी पूछेगी कि सवि को कैसे पता चला कि विराट ही उसका असली बाबा है, इस पर काकू कहेगी कि उसे खुश होना चाहिए कि सवि को सब सच पता चल गया है। इन सबको सुनने के बाद पाखी सई पर इल्जाम लगाती है कि उसी ने प्लान बनाकर सवि को सबकुछ बताया है। इस पर विराट कहेगा कि उसे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सवि को सच कैसे पता चला उसे इस बात से फर्क पड़ता है कि उसकी बेटी को सच पता चल गया है।

पाखी कहेगी कि सई अब सवि को हथियार बनाकर इस घर में आने-जाने लगेगी और उसके घर पर रहने से वीनू की सहेत पर असर पड़ेगा और वो नहीं चाहती कि सई की वजह से वो सदमे में चला जाए। सई के सब्र का बांध टूट जाता है और वो कहती है वीनू को सदमा पाखी की वजह से लगा है। सई पाखी को कहेगी कि कोई अच्छी मां अपने बेटे को कैसे परिवार से भगाकर लेकर जा सकती है और साथ में बंदूक भी ले जाती है। सई गुस्से में पाखी की सारी काली करतूते बता देगी और कहेगी कि उसी ने विनायक के मन में भरा कि सई एक जादूगरनी है और वो उसे लेकर परिवार से दूर चली जाएगी।

सई कहेगी कि वो चव्हाण निवास में अपने बेटे पर हक जताने नहीं आई है और ना ही उसे छीनने आई है, वो उस घर में अपने बच्चे के मन से डर और झूठा वहम दूर करने आई है, जो उसके दिमाग में बुरी तरह से भरा हुआ है। सई कहेगी कि जब विनायाक का मानसिक हालत ठीक हो जाएगी तो वो यहां से हमेशा-हमेशा के लिए चली जाएगी। सई कहेगी कि वो इस घर में पाखी का हक छीनने नहीं आई है बल्कि वो लेने आई है जो उसका है। पाखी गुस्से में सई का सामान उठाकर फेंकने जाएगी लेकिन तभी विराट पाखी का हाथ पकड़ लेगा और वो सई और सवि का बैग फेंकने नहीं देगा और कहेगा कि वो चाहता है कि उसकी बेटी उसी के साथ रहे इस पर अश्विनी कहेगी कि वो अपनी पत्नी और पूर्व पत्नी के साथ एक ही छत पर कैसे रह सकता है। वो कहेगी कि विराट के इस फैसले से कई जिंदगियां बर्बाद हो जाएंगी। अश्विनी कहेगी ऐसा करने से समाज में उनका नाम बदनाम हो जाएगा लोग मजाक बनाएंगे। लेकिन विराट अपनी आई की जरा भी नहीं सुनेगा। यह सुनने के बाद पाखी कहेगी वो इस घर में नहीं रहेगी और अपने बेटे को लेकर जा रही है।

दूसरी तरफ सवि विनायक के पास जाएगी और पूछेगी कि वो इतने दिनों से स्कूल क्यों नहीं आ रहा था और वो उसके बिना स्कूल में बोर होती थी। इस पर विनायक उसे सॉरी बोलेगा। सवि कहेगी कि वो इस घर में हमेशा के लिए रहने के लिए आई है और यह सुनकर विनायका काफी खुश हो जाएगा और फिर सवि उसे बताएगी कि वो उसकी असली बहन है और विराट उसके असली बाबा हैं और फिर सवि बताएगी कि उसकी आई यानी सई भी यहां पर इसी घर में रहेगी और यह जानकर विनायक को गहरा झटका लगता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी घर छोड़कर जाने के लिए तैयार होती है तो विराट उसे कहेगा कि सई के घर में रहने से कुछ नहीं होगा और वो वादा करता है कि सई विनायक को लेकर कहीं नहीं जाएगी और ये सुनकर पाखी और भी ज्यादा गु्स्सा हो जाएगी। घर में रहते हुए एक बार फिर सई और विराट करीब आएंगे।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X