GHKKPM: अपने ही पति को 'छिछोरा' कह देगी पत्रलेखा, सई का झुमका बनेगा बड़े कलेश का कारण
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' सई को एक गुंडे से धमकी मिलने के बाद विराट के मन में डर बैठ गया है और अब वो सवि और सई की जान बचाने के लिए पूरे जी जान से जुट गया है।

Recommended Video
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि विराट जब सोकर उठेगा तो उसे सई की साड़ी कटी हुई मिलती है। विराट चुपचाप जाकर सई की साड़ी रख देगा और वहां से भाग जाएगा। सई सुबह उठकर देखेगी कि साड़ी कटी हुई है तो वो हैरान रह जाएगी। खाने की टेबल पर अश्विनी वीनू का इंतजार करेगी तो पाखी बताएगी कि उसने नाश्ता उसे कमरे में ही दे दिया है और खुद नाश्ता नहीं करती है। काकू विराट से कहेगी कि उसने कैरम बोर्ड मंगवाया है और वो सवि के साथ खेले उसके लिए भी टाइम निकाले। विराट कहेगा कि वो भी बच्चों के साथ समय बिताना चाहता है। काकू कहेगी कि वीनू को कैरम खेलना नहीं आता तो उसे सिखा देना इस पर पाखी कहेगी कि चौकीदारी से फुर्सत मिलेगी तभी तो टाइम निकालेगा ना। विराट उसे समझाता है कि हालात बहुत सीरियस है और वो अपना मुंह बंद रखे।
सई और सवि की सुरक्षा को लेकर टेंशन
विराट पाखी के तानों को सुनकर गुस्से से तिलमिला जाता है और कहता है कि वो सई की हिफाजत करने गया था कोई छिछोरी हरकत करने नहीं। तभी विराट के लिए एक पार्सल आता है और उसमें सवि के लिए ट्रैकर बैंड मंगवाया है ताकि उसे पता रहे कि उसकी बच्ची कहां है और घर के बाहर वो दो होम गार्ड को ड्यूटी पर लगा रहा है। विराट बताएगा कि सई का अजय कांबले के साथ झगड़ा हो गया है और वो सई से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और हमें भी नुकसान पहुंच सकता है। इस पर पत्रलेखा कहेगी कि सई की वजह से वो खतरा हमारे दरवाजे तक भी पहुंच सकता है। विराट पाखी को मुंहतोड़ जवाब देता है और कहता है कि वो सई की आई है और इस घर का हिस्सा है तो उसकी सुरक्षा की गारंटी भी मेरी है।
सई को हॉस्पिटल छोड़ने जाएगा विराट
विराट सवि के हाथ में ट्रेकर वॉच बांध देगा और सई को हॉस्पिटल छोड़ने के लिए कहेगा, जिसपर सई उससे पूछेगी कि कोई इसमें लॉजिक नहीं है और इस पर विराट कहेगा कि सई के गुंडे से पंगा लेने की वजह से ही वो ऐसा कर रहा है। सई कहेगी कि उसे ऐसे गुंडों से निपटना आता है। सई और विराट आपस में बहस कर रहे होंगे और तभी सवि उन्हें चुप करा देगी और सई चुपचाप से गाड़ी में बैठ जाएगी। सई विराट से पूछेगी कि उसने ट्रैकर बैंड उसकी सेफ्टी के लिए पहनाया है तो इस पर विराट का जवाब हां में ही होगा।
एक्सीडेंट होते-होते बचेगा
विराट कहेगा कि अजय कांबले ऐसे ही चुप बैठने वालों में से नहीं है। विराट को ड्राइव करते-करते नींद आने लग जाती है और फिर गाड़ी को संभालने के लिए सई स्टेयरिंग घुमा देती है और विराट ब्रेक मार देता है। सई विराट को ताना मारेगी कि वो कमिश्नर होकर ऐसे काम कर रहा है तो विराट कहेगा कि वो पूरी रात उसके कमरे के बाहर पहरेदारी कर रहा था, इसलिए उसकी नींद पूरी नहीं हुई। सई उसे कहेगी कि वो कुछ ही समय के लिए है उस घर में, एक बार जब वीनू के मन से डर निकल जाएगा तो वो चली जाएगी वहां से तो उसे इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस पर सई कहेगी कि उसने ही साड़ी फाड़ी है तो विराट कहता है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया जब वो उठा था तो साड़ी फटी हुई थी।
विराट की हालत देखकर सई उससे कहेगी कि अब वो ड्राइव करेगी। उधर पाखी को खाना ना खाने की वजह से चक्कर आ जाएगा और अश्विनी उसे अपनी सेहत का ख्याल रखने को कहेगी। पाखी एक बार फिर से विराट की आई यानी उसकी सास से विराट की शिकायत करने लग जाती है। पाखी कहेगी कि उसका पति ना कभी सई की मोहब्बत से उभर पाया था और ना ही कभी उभर पाएगा। अश्विनी उसे समझाने की कोशिश करती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई का झुमका विराट की जेब में मिलने से वो घर में बवाल खड़ा कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications