GHKKPM: सई के लिए विराट की बढ़ती दीवानगी देखकर पाखी को फूटेगा गुस्सा, पति का करेगी जीना हराम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' सई की जान खतरे में है और इस बात से विराट परेशान है और लेकिन इस बात से पाखी काफी ज्यादा दिक्कत में हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Virat की वर्दी में Sai का झुमका और फिर Pakhi की हद | *Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि विराट सई के चेहरे पर राख देखकर घबरा जाता है। वो सई से उसका हाल पूछेगा लेकिन सई की बातें सुनकर वो गुस्सा हो जाएगा और कहेगा कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था क्योंकि वो काफी खतरनाक इंसान है। सई कहेगी कि वो उसे कुछ भी करने से रोक नहीं सकता, उसका जो मन होगा वो वही करेगी। इस पर विराट उसे कहेगा कि वो ऐसा कुछ भी नहीं कर सकती है क्योंकि उसके कंधों पर सवि की जिम्मेदारी है लेकिन सई विराट की बात को काट देती है।

विराट की बात नहीं मानेगी सई
सवि और विनायक साथ में खेल रहे होते हैं और जैसे ही विनायक सई को देखता है डर के मारे भाग जाता है। सवि अपने बाबा यानी विराट से कहेगी कि उसे अपने आई और बाबा के साथ गेम खेलनी है। सवि की बातें सुनकर अश्विनी को गुस्सा आएगा लेकिन सई उसे बहला-फुसलाकर मना लेती है और उसे घर के अंदर भेज देती है। वीनू को डरता हुआ देखकर सई विराट को ताना मारेगी कि उसके परिवार ने वीनू को उससे कितना दूर कर दिया है। लेकिन विराट कहेगा कि रात में अगर कोई दिक्कत हो तो वो उसे फोन करे लेकिन सई कहेगी कि वो अपना ध्यान खुद रख सकती है।

सई की फिक्र करेगा विराट
विराट अजय कांबले की कुंडली निकलवाएगा और यह सब देखकर पाखी को अच्छा नहीं लगेगा। वो कहेगी कि वो जब से घर पर आया है बस फोन में ही लगा हुआ है उसने उसकी तरफ देखा भी नहीं। पाखी को लगेगा कि वो फोन में सई से बात कर रहा है इस बात पर विराट कहेगा कि वो बात को गलत समझ रही है, लेकिन इस पर पाखी पूछेगी कि वो सई को लेने क्यों गया इस पर विराट ने कहा कि कोई मजबूरी थी इसलिए उसने ऐसा किया। पाखी उसपर सवालों की बौछार करेगी लेकिन वो तभी एक आवाज सुनेगा और पिस्टल लेकर कमरे से निकल जाएगा। बाहर जाने के बाद उसे लगेगा कि कुछ लड़के शराब पी रहे होंगे और वो उन्हें भगा देगा।

सई के घर के बाहर सोएगा विराट
विराट जब वापस आएगा तो पाखी एक बार फिर उससे अपने शक्की मिजाज वाले सवाल पूछेगी। पाखी की बकवास सुनकर विराट उसे डांट देगा कहेगा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जैसा वो सोच रही है। वो अभी जिस मामले को लेकर परेशान है, उसमें क्रिमिनल भी मिले हुए हैं और वो उसे कुछ नहीं बता सकता है लेकिन पाखी जिद करेगी कि वो उसे सब बताए लेकिन विराट उसे कुछ भी नहीं बताएगा। विराट सपने में देखेगा कि कांबले घर में घुसकर सवि को ले जा रहा है और वो इस बात से काफी सहम जाएगा। वो खुद जाकर देखेगा कि सवि और सई ठीक हैं कि नहीं लेकिन दोनों सही सलामत होते हैं। विराट आउटहाउस के बाहर कुर्सी लगाकर बैठ जाता है ताकि उसे कुछ ना हो।

पाखी करेगी हंगामा
सुबह-सुबह पाखी विराट को अपने पास ना देखकर हैरान होता है। जब वो बाहर देखती है तो पाती है कि विराट सई की साड़ी में लिपटा हुआ सो रहा है। पाखी गुस्से में सई की साड़ी को कैंची से काट देगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी विराट को घरवालों के सामने ही नीचा दिखाना शुरू कर देगी और बात-बात पर विराट को सई का नाम लेकर ताना देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X