..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert pakhi will take revenge from sai take virat away from her - Hindi Filmibeat

GHKKPM: विराट को अपने बस में करने के लिए गंदी चाल चलेगी पाखी, करवाएगी सई का बुरा एक्सीडेंट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Pakhi ने करा दिया Sai का एक्सीडेंट ? Virat बौखलाया |*Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि सई के घर पर आ जाने की खबर से वीनू डर गया है और खुद को कमरे में बंद कर लिया है। पाखी उसे वादा करती है कि उसे कोई भी इस घर से नहीं लेकर जाएगा लेकिन वीनू बात मानने को तैयार नहीं होता। अश्विनी भी वीनू को समझाएगी कि कोई भी उसे कहीं नहीं लेकर जाएगा। वीनू डर के मारे कुछ खाने से भी मना कर देगा। पाखी अपनी सास से कहेगी कि वो अपने बेटे को ऐसे नहीं देख सकती लेकिन दूसरी तरफ विराट को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है और वो अपनी सास से कहेगी कि वो विराट से बात करे।

भवानी काकू सई और सवि के लिए नाश्ता तैयार करेगी और भिजावएगी। काकू विराट को सई और सवि को नाश्ता देकर आने को कहेगी और यह सुनकर विराट के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं। काकू कहेगी कि उसने सवि को अपनी पोती मान लिया और अब वो उसका बहुत अच्छे से ख्याल रखेगी। सई और सवि घर की सफाई कर-करके थक जाते हैं और सई बाहर से खाना ऑर्डर कर देती है। सवि कहती है कि उसने यह सब ऑर्डर क्यों किया उन्हें तो रियल फैमिली के साथ खाना-खाना चाहिए था ना। इस पर सई अपनी बेटी को समझाने की कोशिश करेगी। सवि कहेगी कि जब उसे अकेले ही खाना खाना था, अकेले ही सोना था और अकेले ही रहना था तो बाबा के घर आने का क्या फायदा हुआ? सई कहेगी कि कल किचन साफ करके वो अपने हाथों से खाना बनाकर उसे खिलाएगी लेकिन सवि कहेगी कि उसे अपने बाबा के हाथ से खाना खाना है।

विराट अपने हाथ में खाना लिए आ जाता है और सवि खुश हो जाती है और कहती है कि अब वो अपने बाबा के साथ ही खाएगी लेकिन सई ने सवि के लिए चाट ऑर्डर किया हुआ है, उसे देखकर विराट सवि को बताएगा कि इससे पहले भी उसकी आई ये सब खाती थी तो उसके लिए विराट ही छुप-छुपकर लेकर आता था। विराट इसके साथ पुरानी यादों को ताजा करने लग जाता है और सई की कही हुई पुरानी कविता याद करने लग जाता है सवि अपनी आई से भी कहेगी कविता कहने को तो सई मना कर देगी। सवि कहेगी कि वो उसे बाबा से बट्टी कर ले। सई गुस्से में उठकर जाने लगेगी तो विराट उसका हाथ पकड़ लेगा और फिर सई एक कविता कह देगी। बातों ही बातों में विराट सई से माफी मांग लेगा।

विराट खाने की टेबल पर पहुंचेगा और सबको खाना-खाने को कहेगा इस पर पाखी कहेगी कि वो क्यों नहीं खा रहा है, क्या उसे सई ने खाना खिलाकर भेजा है? विराट कहेगा कि उसे खाना सवि ने खिलाया है सई ने नहीं। पाखी कहेगी कि उसे सिर्फ सवि की चिंता है और अपने बेटे की नहीं, उसने सुबह से कुछ नहीं खाया लेकिन क्या उसने उसका हाल-चाल भी पूछा। पाखी सबके सामने विराट पर चिल्लाना शुरू कर देगी। विराट कहेगा कि वो अपने बेटे को सई के साथ मिलकर ठीक कर लेगा और इस पर भी पाखी चिढ़ जाएगी। बातो ही बातों में पाखी को पता चलता है कि भवानी काकू ने सई और सवि के लिए पाव भाजी बनाई है और यह जानकर पाखी कहेगी कि अब धीरे-धीरे सब उसकी तरफ ही हो लेंगे। इस पर अश्विनी यानी पाखी की सास कहेगी कि वो उसका साथ कभी नहीं छोड़ेगी और उसके लिए वो काकू के खिलाफ भी जा सकती है।

पत्रलेखा सई को वीनू का वीडियो भेजती है और उसे देखने के बाद सई पाखी को फोन करती है तो पाखी उस पर इल्जाम लगाती है कि उसकी वजह से ही वीनू ने खुद को बंद कर लिया है। पाखी सई से कहेगी कि वो यहां से चली जाए लेकिन सई कहेगी कि वो अपने बेटे के दिल से डर और वहम निकालने आई है और जबतक वो झूठा वहम अपने बेटे के मन से निकाल नहीं देती तबतक वो कहीं नहीं जाएगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी विराट के करीब आने की कोशिश करेगी। दूसरी तरफ सई का एक्सीडेंट हो जाएगा।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X