..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Pakhi will lie to sai and sai will get angry on virat - Hindi Filmibeat

GHKKPM: वीनू के नाम पर सई से झूठ बोलेगी पाखी, बातों-बातों में सई भी दिखाएगी आईना

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों सई, विराट और पाखी के बीच महायुद्ध चल रहा है और अब पाखी ने झूठ का सहारा भी लेना शुरू कर दिया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 1st March Spoiler: Pakhi पर आया Virat को गुस्सा, क्या करेगी Bhavani ?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों सई के चव्हाण निवास आने से बवाल खड़ा हो गया है। पाखी रोज कोई ना कोई ड्राम खड़ा करती है और इन सबकी वजह से विराट भी परेशान हो रहा है। विराट ना चाहते हुए भी सई के करीब होता जा रहा है और यह बात कहीं ना कहीं पाखी को भी पता है और यही वजह है कि पाखी घर में कलेश कर रही है लेकिन काकू इस बात से खुश है कि विराट के पास उसके बच्चे हैं।

काकू देगी विराट को सलाह
मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आज आप देखेंगे कि पाखी सई के झुमके को लेकर बवाल खड़ा करेगी, इसपर विराट कहेगा कि सई ने उसकी जान बचाई है तो पाखी को उसका शुक्रिया अदा करना चाहिए। दूसरी तरफ काकू विराट को कहेगी कि वो अपने दिल की बात सुने लेकिन विराट कहेगा कि उसके लिए जिम्मेदारियां ज्यादा जरूरी है और वो वहां से उठ जाएगा। दूसरी तरफ, सई अपने बेटे वीनू के लिए पूरनपोली बनाकर भेजती है लेकिन वो पाखी उसे डस्टबिन में फेंक देती है।

पाखी बोलेगी झूठ
सई अपने झुमके को ढूंढ़ रही होती है तभी पाखी उसका झुमका लेकर आती है और उसे ताना मारती है। यही नहीं, पाखी वो डस्टबिन भी लेकर आती है, जिसमें पूरनपोली का डब्बा फेंका हुआ होता है और वो कहती हैं कि वीनू ने यह डब्बा फेंका है और यह सुनकर सई उदास हो जाती है। काकू सई को परेशान देखकर विराट को फोन करती है और विराट भी अपना काम छोड़कर घर आने को निकल पड़ता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई का गुस्सा विराट पर फूटेगा और वो कहेगी कि वो अपने बच्चों को लेकर चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X