..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Pakhi Will be furious and sai virat will get closer - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सौतन के घर आते ही पाखी से छिन जाएगा उसका पति, सई और विराट आएंगे बेहद करीब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई अपनी बेटी को लेकर चव्हाण निवास पहुंच गई है और सई को घर के आंगन में देखकर पाखी के गुस्से का पारा बढ़ चुका है। वो सभी घरवालों को सई के खिलाफ करना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि जब पाखी सई का सामान फेंकने जाती है तो विराट ही उसका हाथ पकड़ लेता है और कहता है कि वो इस घर में अपनी बेटी के साथ रहना चाहता है। पाखी भी गुस्से में घर छोड़कर जाने की धमकी देती है और पैकिंग करनी शुरू कर देती है।

पाखी को घर के बाहर का रास्ता दिखाएगी काकू
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई अपनी बेटी सवि के साथ आउट हाउस में रुकने का फैसला करती है, दूसरी तरफ विराट पत्रलेखा को घर छोड़कर जाने से मना करता है लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनती। यही नहीं, वो खुलकर विराट की बेइज्जती करती है और कहती है कि उसे विराट की किसी भी बात पर भरोसा नहीं है। यह सुनकर काकू वहां आती है और कहती है कि सई विनायक को लेकर कहीं नहीं जाएगी और वो इस बात का वादा करती है लेकिन तब भी पाखी के मन में डर बैठा होता है और वो नहीं समझती है तो काकू उसे धमकी देती है कि विनायक इस घर को छोड़कर कहीं नहीं जाएगा लेकिन अब उसे फैसला करना है कि वो यहां पर रहना चाहती है या नहीं।

सई और विराट में बढ़ेंगी नजदीकियां
विराट सई की घर को सेट करने में मदद करता है, पहले तो सई उससे किसी भी तरह की मदद लेने से मना कर देती है लेकिन बाद में छिपकलियों को देखकर सई विराट से मदद मांगती है। सई विराट और सवि साथ में काफी खुश होते हैं और डांस भी कर रहे होते हैं तभी काकू वहां आ जाती है और वो विराट को खुश देखकर फूली नहीं समाती साथ ही वो बप्पा से दुआ मांगती है कि वो जो काम कर रही है, उसे उसमें सफलता मिले और विराट एक बार फिर से खुशहाल जीवन जीए। आगे आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी लगातार विराट का जीना मुहाल कर रही है। वो बार-बार विराट से लड़ रही है जिससे घर का माहौल बिगड़ रहा है लेकिन दूसरी तरफ विराट की नजदीकियां एक बार फिर से सई की तरफ बढ़ रही हैं, यहां तक कि विराट सई से माफी भी मांगता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X