Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: पाखी करेगी सई को बदनाम, केस वापस लेने के बदले रखी ये एक शर्त
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अबतक देखा कि सई के चव्हाण निवास रहने पर पाखी काफी गुस्से में है और वो किसी भी हाल में सई को घर से निकलवाना चाहती है। पहले कुछ औरतों को पैसे देकर उसने घर में बुलवाया था और भवान काकू के खिलाफ नारे लगवाए थे और अब उसने सई के खिलाफ कोर्ट केस कर दिया है, जिससे उसका करियर बर्बाद भी हो सकता है।
पुलकित बताएगा पाखी का सच
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलकित आकर बताएगा कि पत्रलेखा ने सई और उसके खिलाफ अदालत में केस किया है कि जब उसका ऑपरेशन हो रहा था तो सई और पुलकित ने जान बूझकर उसका गर्भाशय निकाल दिया क्योंकि वो दोनों चाहते थे कि वो कभी मां ना बन सके। पुलकित बताएगा कि पत्रलेखा ने यह भी इल्जाम लगाया है कि यह सब सई का किया धरा है ताकि वो विराट और पत्रलेखा के बीच दूरियां पैदा कर सके। पुलकित यह भी बताएगा कि पत्रलेखा ने मेडिकल कोर्ट और क्रिमिनल कोर्ट दोनों में यह कहकर मुकदमा दर्ज करवाया है कि हम दोनों ने मेडिकल लापरवाही दिखाई और पत्रलेखा को जान बूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलकित कहेगा कि इस केस की वजह से ना सिर्फ मेडिकल लाइसेंस जब्त होगा बल्कि कानूनन सजा भी हो सकती है।

पाखी के खिलाफ केस लड़ेगी सई
पाखी की हरकतों के बारे में जानकर सब उसे कोसने लग जाएंगे। पुलकित कहेगा कि पत्रलेखा की इस हरकत की वजह से सई और उसका करियर और नाम दोनों बदनाम हो सकता है। सई कहेगी कि मुझे पता है कि पत्रलेखा ने ऐसा क्यों किया, वो कुछ भी करके मुझे इस घर से निकालना चाहती है। इसलिए पत्रलेखा ने वहां वार किया है जहां सई को सबसे ज्यादा दर्द होगा। सई कहेगी कि वो उससे डरने वालों में से नहीं है बल्कि वो इस केस को जरूर लड़ेगी और वो वीनू को लिए बगैर इस घर से नहीं जाएगी।

सत्या को लगेगा झटका
दूसरी तरफ सत्या अपने परिवार के साथ गुड़ी पड़वा का त्योहार मना रहा होता है तभी उसकी आई सई का जिक्र करती है तो सत्या गुस्सा हो जाता है और कहता है कि वो उसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता। बल्कि वो तो उसको सबक सिखाना चाहता है। तभी उसके पास फोन आता है और उसे पता चलता है कि सई के खिलाफ किसी ने केस किया है, जिसकी वजह से उसका मेडिकल लाइसेंस भी जब्त हो सकता है और यह सुनकर सत्या हैरान रह जाता है।

विराट की बात नहीं सुनेगी पाखी
विराट पाखी के पास जाएगा और उस पर गुस्सा करेगा। पाखी कहेगी कि सई ने जानबूझकर उसका गर्भाशय निकाला और उसने विराट और उसके रिश्ते को खोखला कर दिया है और वो अपने किए पर पछताएगी भी नहीं। विराट कहेगा कि सई ने ऐसा पाखी की जान बचाने के लिए किया था। पाखी कहेगी विराट उसके बच्चे का बाप है और सई इस घर की सदस्य नहीं है और वीनू उसका बेटा है सई का नहीं यही बात उसे याद दिलाने की कोशिश कर रही है पाखी। विराट कहेगा कि उसने अपनी मर्जी से पाखी का गर्भाशय निकलवाया था क्योंकि उस वक्त पाखी की जान बचाना ज्यादा जरूरी था, इस पर पत्रलेखा कहेगी कि विराट को किसने कहा था उसका गर्भाशय निकालने को।

पाखी लगाएगी विराट और सई पर गंदा इल्जाम
घरवालों के सामने पत्रलेखा सई पर खुलेआम इल्जाम लगाती है। पत्रलेखा कहेगी कि मेरे मां ना बनने की वजह काकू ने उसे मानना कम कर दिया है और कहेगी कि वो सई को विराट की जिंदगी में लाने की कोशिश कर रही हैं। विराट उसे लाख समझाने की कोशिश करेगा लेकिन पाखी किसी की भी नहीं सुनेगी। पाखी कहेगी कि सब के सब सई की तरफ होते जा रहे हैं। उसका बेटा वीनू और विराट खुद भी सई के चंगुल में फंस रहा है। यही नहीं पाखी विराट पर उसके साथ सोने का इ्ल्जाम तक लगा देगी।

केस वापस लेने के बदले पाखी रखेगी ये शर्त
सई इस पर गुस्सा हो जाएगी और पाखी के मातृत्व पर ही वो सवाल उठा देगी। पाखी गुस्से में कहेगी कि सई ने उसकी पूरी जिंदगी में ग्रहण लगा दिया है। पाखी कहेगी कि उसे आजतक विराट की पत्नी औरर चव्हाण खानदान की बहू होने का हक नहीं मिला। वो कहेगी कि पहले मेरा पति मेरे हाथ से गया और अब उसका बेटा भी उसके हाथ से जाता जा रहा है। पाखी कहेगी कि वो केस वापस लेने को तैयार है लेकिन बदले में सई को चव्हाण निवास और यह शहर छोड़न होगा और अगर इसने ऐसा नहीं किया तो फिर वो उसका करियर बर्बाद कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications