GHKKPM: सई को फिर मिलेगा दूसरी औरत का टैग, विराट की पत्नी बनने से इसलिए कर देगी इंकार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आज आप देखेंगे कि विराट सई से अपने दिल की बात कहेगा कि वो उसे फिर से अपनी पत्नी बनाना चाहता है। तभी उस पर हमला होगा। उधर विराट की हर बात को पत्रलेखा सुन रही होगी। वो विराट की हर उस बात को सुन लेगी जिसमें विराट सई को अपने दिल का सुकून कह रहा होगा। विराट कहेगा कि वो सई का पति और अपने बच्चों का बाबा बनना चाहता है और वो सिर्फ उन तीनों के लिए जीना चाहता है। सई वीनू के बारे में पूछेगी तो इस पर विराट कहेगा कि वो वीनू को समझा देगा। साथ ही विराट सई को 24 घंटे देगा जवाब देने के लिए।
सत्या की मां सई से करेगी शादी की बात
विराट के मुंह से सई के लिए इजहार-ए-इश्क सुनकर पाखी टूट जाएगी और अपनी सुध-बुध खो बैठेगी। उधर विराट सई को प्रपोज करने के बाद सातवें आसमान पर है और उसे पूरा यकीन है कि सई उसे हां ही बोलेगी। सई वापस जा रही होगी तो उसके पास सत्या की मां का फोन आ जाता है और सत्या उसके हाथ से फोन ले लेता है। सत्या की मां सत्या को सई समझकर शादी का प्रपोजल रख देती है और फिर सत्या उन्हें डांटकर फोन रख देता है।
पाखी सई को कहेगी दूसरी औरत
सई पाखी से मिलने जाएगी तो पाखी सई से कहेगी कि वो कुछ देर के लिए उसके पास रुके। सई कहेगी कि विराट ठीक है तो वो उसकी फिक्र ना करे। इस पर पाखी कहेगी कि विराट ठीक से बहुत ज्यादा है। वो बहुत खुश है, इतना खुश उसे बरसों से किसी ने नहीं देखा। इस पर पाखी पूछेगी कि सई कैसा महसूस कर रही है। इस पर वो पाखी से सवाल करेगी कि वो कहना क्या चाह रही है तो पाखी कहेगी कि सई को उसकी जगह पर बैठकर कैसा लग रहा है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी सई को विराट की जिंदगी की दूसरी औरत कहेगी।


Click it and Unblock the Notifications