GHKKPM: कमरा बंद करके सत्या के साथ रोमांस करेगी सई, प्यार दिखाने के लिए काटेगी हाथ की नस

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट इसी किसी भी तरीके से अपनी पत्नी पाखी से पीछा छुड़ाना चाहता है और सई के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहता है। दूसरी तरफ विराट के इरादों से अनजान सई अपनी दुनिया में सत्या के साथ बिजी है। दोनों की काफी नोंक-झोंक हो रही है और फैंस इनकी तकरार को खूब पसंद भी कर रहे हैं। सई सत्या के घर भी जा चुकी है, जहां सत्या के परिवार ने उसे पसंद भी कर लिया है।
सत्या से फ्लर्ट करेगी सई
आज के एपिसोड में आप देखेंगे विराट सई से अपने दिल की बात कहने के लिए तैयार होता है और वो इतना हैंडसम लगता है कि सब उसकी तारीफ करते हैं। भवानी काकू उसे ऑल द बेस्ट भी बोलती है। दूसरी तरफ सई सत्या के साथ फ्लर्ट करती है और कहती है कि वो उसके साथ शादी करना चाहती है। लेकिन बाद में पता चलता है सई सत्या के साथ सिर्फ मजाक कर रही होती है, जिसे सत्या सच मान लेता है।
अपने दिल की बात कहने की कोशिश करेगा विराट
विराट सई को अपने साथ कहीं दूर लेकर जाता है। विराट सई के साथ उसी पल को फिर से जीने की कोशिश करता है जो उसने महाबलेश्वर जाते हुए जीए थे। विराट सई के लिए बहुत खूबसूरत सजावट करता है और उसके लिए चाय और मैगी भी बनाता है। यह देखकर सई हैरान रह जाती है और वो नहीं चाहती है कि विराट उससे रिश्ता जोड़ने के बारे में सोचे। विराट अपने दिल की बात कहने ही वाला होगा कि पाखी का फोन आ जाएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट नक्सलियों से लड़ने के लिए चला जाता है और उसे गोली भी लग जाती है। उधर सई भी विराट के लिए परेशान हो उठती है।


Click it and Unblock the Notifications