GHKKPM: सई और विराट को एक करने के लिए अब दिन-रात एक करेगा ये शख्स, खून के आंसू रोएगी पाखी
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' अब सई और विराट एक-दूजे के करीब आ रहे हैं। इस बीच सनी के दोस्त की भी एंट्री हो चुकी है, जो आने वाले वक्त में दोनों को एक कर सकता है।

Recommended Video
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आज आप देखेंगे कि सई सवि से उगलवाने की कोशिश करवाएगी कि उसके लिए साड़ी कौन लेकर आया है और फिर सवि कह देगी कि उसे बड़ी आजी ने साड़ी सेलेक्ट करवाई है। विराट बातों ही बातों में कह देता है कि वो सवि से ज्यादा सवाल-जवाब ना करे और उसकी साड़ी भी तो फट गई थी तो वो चुपचाप ले ले। इस पर सई को विराट पर शक हो जाता है कि वो ही उसके लिए साड़ी लाया है। सवि के मुंह से सच उगलवाने के लिए सई कहती है कि उसे सूट पसंद है साड़ी नहीं इस पर सवि बोल विराट को बोल देती है कि बाबा आपको सूट लाना चाहिए था और विराट का सच सामने आ जाता है।
सनी की होगी एंट्री
सई विराट पर अपना गुस्सा निकालने वाली ही होगी कि सवि उससे कह देगी कि वो विराट यानी उसके बाबा से बट्टी कर ले, वो इतना कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो है कि हमेशा लड़ती रहती है। तभी वहां पर विराट के पक्के वाले दोस्त यानी सनी की एंट्री होती है और सनी को सामने देखकर विराट खुशी से फूला नहीं समाता। सनी बार-बार सई को भाभी बुलाएगा और कहेगा कि तीनों को साथ में देखकर वो बहुत खुश है। सनी सवि को विराट और सई की कहानियों के बारे में बताएगा। सई सनी को अपने बेटे विनायक के बारे में भी बताएगी। सई आखिरकार बता ही देगी कि वो और विराट अब साथ में नहीं हैं और सुनकर सनी हैरान हो जाएगा।
दूसरी तरफ पाखी ये सोच-सोचकर अपना खून जलाती रहेगी कि विराट और सई डिनर पर क्या-क्या कर रहे होंगे। तभी वीनू आकर पाखी को सरप्राइज देगा और सरप्राइज में पैठनी साड़ी होती है और पाखी खुशी के मारे फूली नहीं समाती। दूसरी तरफ विराट पुरानी यादों को ताजा करता है तो सई उसे कह देती है कि अब उन दोनों के बीच कुछ नहीं हो सकता है। इस पर विराट कहेगा कि वो ऐसा क्या कर दे कि उसे यकीन हो जाए कि वो हर वक्त उसके बारे में ही सोचता है। विराट कहेगा कि वो सई का हाथ थामने के लिए जिंदगी का साथ छोड़ सकता है। लेकिन तभी विराट का ख्वाब टूट जाता है और उसे याद आता है कि पाखी का साथ ना छोड़ने का वो वादा कर चुका है और अब वो सई का हाथ कैसे थाम सकता है।


Click it and Unblock the Notifications