..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist 3rd April - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सत्या के साथ सई की दोस्ती को मिली हवा, पाखी के हाथ लगेंगे तलाक के पेपर्स

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Vinu के लिए कुर्बान होते रहेंगे Sai Virat? Pakhi का सच ? | *TV

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त काफी कुछ देखने को मिल रहा है। कोर्ट में हार मिलने के बाद पाखी के अंदर एकदम से बदलाव आ गया है। वो अब सई और विराट से बार-बार माफी मांग रही है। सई ने तो उसे माफ कर दिया है लेकिन विराट पाखी से अलग होकर सई के साथ अपनी नई दुनिया बसाना चाहता है और वो हिम्मत नहीं कर पा रहा है कि वो पाखी को कैसे बताए कि वो उससे अलग होना चाहता है।

सत्या के घर जाएगी सई
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई सत्या के घर पहुंच जाती है यह कहकर कि वो सत्या का फोन लौटाने आई है। इसपर सत्या कहेगा कि क्या वो सिर्फ फोन लौटाने आई थी तो इस पर सई कहेगी कि उसे कुछ बात भी करनी है। दूसरी तरफ भवानी काकू विराट पर प्रेशर डाल रही है कि वो पाखी से बात करे ताकि विराट सई के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू करे। काकू कहेगी कि परिवार की बागडोर उनके बाद विराट को संभालनी है और घर की बागडोर संभालने के लिए कई मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं।

क्या भवानी और सत्या की मां में है कनेक्शन
सई डॉक्टर सत्या से पूछेगी कि उसकी वजह से कहीं उसे बुरा तो नहीं लगा जिस वजह से वो जल्दी घर आ गया। इसपर सत्या कहेगा कि उसकी तबीयत पहले से ही खराब थी लेकिन वो अब बेहतर महसूस कर रहा है। दूसरी तरफ काकू विराट से पूछेगी कि क्या उसने सई से अपने दिल की बात बताई इसपर विराट मना कर देगा। काकू विराट को डांटेगी और कहेगी कि पाखी अपने प्यार के लिए सबकुछ बर्बाद कर सकती है क्योंकि वो एक ऐसी ही औरत को जानती है और तभी सत्या की मां का शॉट दिखाया जाता है। इससे यह भी हो सकता है कि आने वाले एपिसोड में सत्या की मां और भवानी काकू के बीच कोई संबंध हो।

तलाक के पेपर्स मंगवाएगा विराट
सत्या के घर के सभी लोग सई का स्वागत खूब धूमधाम से करते हैं। उसे खिलाते हैं पिलाते हैं और साथ ही सत्या के बारे में बताते हैं कि उसे क्या-क्या आता है। सत्या बातों ही बातों में बता देता है कि सई का एक बेटा है और यह जानकर सत्या के घर में सब उदास हो जाते हैं। उधर घर में विराट के तलाक के पेपर्स आ जाते हैं, जिसे वीनू खोलने ही वाला होता है कि तभी पाखी आती है और वीनू को ऐसा करने से रोकती है। विराट हड़बड़ी में वो तलाक के पेपर्स पाखी के हाथ से छीन लेता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई विराट से कहेगी कि वो उसकी पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी ना दे। विराट तलाक के पेपर्स पर साइन कर देगा और ऐसा करते हुए पाखी देख लेगी।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X