GHKKPM: सई और पाखी की दोस्ती करवाएगा विनायक, पत्रलेखा को घर से निकालने की तैयारी में विराट

Recommended Video
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी दिलचस्प चीजें हो रही हैं। डॉक्टर सत्या के आने से सई की जिंदगी में बिगड़ी चीजें अब धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। हाल ही में उसने सई को पाखी के लगाए इल्जामों से भी बरी करवाया है और आज के एपिसोड में तो उसने सई के खिलाफ विनायक के मन में पनप रहे जहर को भी खत्म किया है और यह देखकर सई आज काफी इमोशनल होने वाली है।
पाखी के कमरे से चला जाएगा विराट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट अपने कमरे में पाखी का इंतजार करता है उसके लिए खाना लगाता है। पाखी उसका शुक्रिया अदा करती है। लेकिन विराट के मन में पाखी को लेकर गुस्सा है और वो कहता है कि वो उसके साथ एक कमरे में नहीं रह सकता है इस पर पाखी कहती है कि वो उसे नहीं छोड़ सकता है क्योंकि विराट ने हमेशा उसका साथ देने का वादा किया है और इस विराट कहता है कि अब उसका दिल थक चुका है और अब वो और कुछ नहीं कर सकता है।
विनायक के मन से सई का डर होगा दूर
सवि घर के सभी सदस्यों को खाने की टेबल पर बुलाएगी और उसे ऐसा करने के लिए भवानी काकू कहेंगी। सभी घरवाले धीरे-धीरे खाने की टेबल पर पहुंचेंगे लेकिन विनायक नहीं पहुंचेगा। इस पर सवि उसके बारे में पूछेगी तब तक विनायक भी वहां पहुंच जाएगा। सवि खाना खाना शुरू करती है तभी उसकी प्लेट में से एक निवाला वो सई को भी खिलाता है और यह देखकर सई भावुक हो जाती है। इसपर विराट पूछेगा कि वो तो सई से नाराज था तो वो अब कैसे मान गया है। इसपर विनायक कहेगा कि उसे डॉक्टर सत्या ने समझाया कि सई ने उसकी मम्मा यानी पाखी की जान बचाने के लिए उनका ऑपरेशन किया था और फिर उसे समझ में आ गया कि सई किसी का गलत नहीं सकती। यही नहीं वीनू सई के हाथ को किसी भी करेगा।
सई और पाखी में होगी दोस्ती
इस बीच पाखी की एंट्री होती है और विनायक उसे खाने के लिए बुलाता है लेकिन पाखी मना कर देती है। विनायक पाखी को कहेगा कि वो अपने मन की सारी कड़वाहट को दूर करके सई से दोस्ती कर ले। इस बात के लिए सई मान जाती है और वो अपने हाथ से पाखी को श्रीखंड पूरी खिलाती है और बदले में पाखी भी सई से माफी मांगती है और उसे श्रीखंड पूरी खिलाती है। इस दोस्ती से भवानी काकू को जरा भी खुशी नहीं होती है।


Click it and Unblock the Notifications