..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist 3 March - Hindi Filmibeat

GHKKPM: वीनू को सई के पास लेकर जाएगा विराट, असली आई को सबके सामने कहेगा 'मां'

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert:'गुम है किसी के प्यार में' में एक तरफ सई वीनू के मन से डर निकालने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ पाखी भी पूरी कोशिश कर रही है कि वीनू सई से दूर रहे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। एक तरफ सई और विराट एक बार फिर से एक-दूजे के करीब आ रहे हैं तो दूसरी तरफ पाखी के कलेजे में छूरियां चल रही हैं, क्योंकि अब काकू भी सई को सपोर्ट करने लगी हैं। पाखी हर वो मुमकिन कोशिश कर रही है जिससे उसका बेटा वीनू सई से दूर रहे लेकिन उसकी हर चाल नाकामयाब हो रही है। इससे पहले आपने देखा कि पाखी सई का भेजा हुआ लंच डस्टबिन में फेंक देती है और वो सई को बताती है कि वीनू ने उसका लंच फेंक दिया है और यह जानकर सई परेशान हो जाती है।

वीनू को सई के पास ले जाएगा विराट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि काकू से सई की हालत के बारे में जानकर वो सारा काम छोड़कर सई के पास आता है और देखता है कि सई गुस्से से बौखलाई होती है और वो सई को शांत करवाने की कोशिश करता है लेकिन सई उसे उल्टे अपने कमरे से बाहर भेज देती है और उसे खूब खरी-खोटी सुनाती है। रात में सई एक बार फिर विनायक के मन का डर दूर करने के लिए कोशिश करती है और सवि को कहती है कि वो विनायक को लेकर आए ताकि सब मिलकर स्टार्स को देख सकें। पहले तो विनायक मना कर देता है लेकिन बाद में विराट खुद वीनू को अपने साथ लेकर आता है।

सई को मां कहकर पुकारेगा वीनू
आज के एपिसोड में पाखी को भी तगड़ा झटका लगने वाला है। स्कूल में चल रहे एक गेम के दौरान विनायक अपनी असली मां यानी सई को मम्मा कहकर गले लगा लेगा। विनायक के मुंह से मां सुनकर सई की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है और काकू भी खुश हो जाती है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि सई अपने घर के बाहर रंगोली बनाती है, लेकिन पत्रलेखा उसे बिगाड़ देती है और कहती है कि इस घर की बहू मैं हू और हर चीज की जिम्मेदारी मेरी है लेकिन लाख चाहने के बावजूद वो रंगोली नहीं बना पाती। इसके बाद सई पाखी खो खरी-खोटी सुनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X