..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist 23 March - Hindi Filmibeat

GHKKPM: विराट को खुद से दूर रहने की सलाह देगी सई, डॉक्टर सत्या के डायलॉग ने जीता फैंस का दिल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Sai का केस आया Satya के हाथ; Pakhi गिरेगी मुंह के बल | *Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जा रहा है। च्वहाण निवास में सब सज-धजकर त्योहार मनाने की तैयारी में हैं लेकिन पत्रलेखा के मन में साजिश चल रही है और वो किसी भी कीमत में सई का करियर बर्बाद करना चाहती है।

सई के करीब आने की कोशिश करेगा विराट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई और सवि गुड़ी पड़वा के दिन काफी खूबसूरत लगेंगी। सई अपनी बेटी से कहेगी कि वो चव्हाण परिवार से अलग गुड़ी लगाएगी। तभी वहां पर वीनू आ जाएगा गजरा लेकर लेकिन सई और सवि के हाथ में रंग लगा होता है तभी वहां पर विराट आ जाता है और सवि कहेगी कि विराट ही उसकी आई के बालों में गजरा लगाएंगे। लेकिन सई अपने आप ही गजरा लगाने लग जाती है लेकिन वो ढीला बंधा होता है तो विराट उसे ढंग से बांधने लग जाता है। इस बीच दोनों को अपना बीता हुआ कल याद आने लग जाता है।

सत्या की फैमिली की झलक

सत्या की फैमिली की झलक

विराट की बढ़ती नजदीकियों को देखकर सई उससे कहेगी कि वो अपनी गुड़ी अलग लगाएगी और वो कहेगी कि वो उसके ऐसे करीब ना आया करे और वो विराट को हदें पार ना करने की सलाह देती है। दूसरी तरफ डॉक्टर सत्या के घर में भी गुड़ी पड़वा की धूम होती है। आज के एपिसोड में सत्या के परिवार से मिलवाते हैं जिसमें सत्या की आजी, आई, मावशी और बहन होते हैं।

पाखी वीनू को सई की दी हुई चीज खाने से रोकती है

पाखी वीनू को सई की दी हुई चीज खाने से रोकती है

दूसरी तरफ चव्हाण निवास में नीम के पत्ते खाने की बात चलती है और घर के सारे सदस्य को नीम के पत्ते खाने पड़ते हैं। बच्चों के नीम के पत्ते खाने के बाद सई विनायक और सवि को मीठा खिलाने की कोशिश करती है लेकिन पाखी मना कर देती है। लेकिन विराट बात को पलट देता है और सबलोग बताशा खाने लग जाते हैं।

सई को खिलाफ हुई शिकायत

सई को खिलाफ हुई शिकायत

घर में सबको खुश देखकर काकू सई को धन्यवाद कहती हैं और कहती हैं कि उसी की वजह से आज उनका परिवार पूरा हो गया। सई गुड़ी पड़वा की पूजा कर रही होती है कि तभी उसके नाम से नोटिस आता है। उस लेटर को पढ़ते ही सई के होश उड़ जाते हैं। विराट के पूछने पर सई बताएगी कि पत्रलेखा ने उसके और पुलकित के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

डॉक्टर सत्या के हाथ आएगा सई का केस

डॉक्टर सत्या के हाथ आएगा सई का केस

सई कहेगी कि इस कंपलेंट की वजह से उसका और पुलकिता का प्रैक्टिस करने का लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉक्टर सत्या ही सई के केस पर काम करेंगे और कहेंगे कि डॉक्टर्स अपनी फैमिली मेंबर्स का ऑपरेशन नहीं कर सकते। तभी विराट वहां सई की तरफदारी करने के लिए आता है लेकिन सत्या उसे भी भगा देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X