GHKKPM: सई का डॉक्टर लॉइसेंस रद्द करवाने में जुटी पाखी, त्योहार के मौसम में दुखों के रंग भरेगी पत्रलेखा
Ghum Hai kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: मशहूर टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने देखा कि पाखी बदले की आग में जल रही है और वो जल्द एक ऐसा कदम उठाने वाली है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान होने वाला है।

Recommended Video
Ghum Hai kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि सई डॉक्टर सत्या से माफी मांगती है। लेकिन डॉक्टर सत्या उसे ही सुना देता है और सई की सोच पर सवाल खड़े कर देता है। सई वापस घर आएगी तभी वीनू और सवि भी घर पर आ जाएंगे। सवि अपनी आई को बताएगी कि वीनू फर्स्ट आया है।
सई को गले लगाएगा वीनू
पाखी बहुत खुश होती है और विनायक को गले लगाने के लिए बुलाती है। लेकिन वो पाखी की जगह सई को गले लगा लेता है। यह देखकर वीनू के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वीनू सई का शुक्रिया अद करेगा और कहेगा कि उसके हॉस्पिटल में ले जाने की वजह से ही उसे यह अवॉर्ड मिला।

भवानी काकू करेगी सई और वीनू की तारीफ
भवानी काकू वीनू की तारीफ करेगी और सई के साथ रहने वाली बात पर उसे शाबाशी देगी। विनायक बताएगा कि जब वो सई के साथ हॉस्पिटल गया तो उसे वहां पर डॉक्टर सत्या मिले, उन्होंने सई का इलाज किया, खूब मस्ती की और डांस भी किया और इसी पर उसने निबंध लिख दिया था, जिस वजह से अवॉर्ड मिल गया। लेकिन इन सबके बीच पाखी के चेहरे की उदासी विराट को साफ नजर आती है।

पाखी को मनाने जाएगा विराट
विराट जाकर पाखी को मनाने की कोशिश करता है। लेकिन सई कहेगी कि उसे खुशी है कि उसका बेटा फर्स्ट आया है। वो कहेगी कि जबतक वीनू खुश है, वो खुश है फिर चाहे उसकी खुशी की वजह कोई भी क्यों ना हो। यह सब सुनकर विराट हैरान रह जाता है और वो उसकी तारीफ करता है लेकिन पाखी के मन में तो कुछ और ही चल रहा है।

सई का नाम सुनकर खुश होगी सत्या की मां
उधर डॉक्टर सत्या के घर का शॉट दिखाया जाता है जिसमें वो एक लड़की से बात करता नजर आ रहा है वो भी ख्यालो में। तभी उसकी आई वहां आ जाती है और एक बार फिर से अपने बेटे को शादी के नाम पर ताना मारती है। फिर उसकी आई गिरिजा नाम की लड़की की फोटो के आगे खड़े होकर कहेगी कि वो ही उसे समझाए कि वो अतीत को पीछे छोड़कर अपने आने वाले कल पर ध्यान दे। इसपर डॉक्टर सत्या कहेगा कि वो गिरिजा से डॉक्टर सई के बारे में बात कर रहा था और यह सुनकर सत्या की आई खुशी के मारे फूली नहीं समाती। वो कहती है पांच साल में पहली बार उसने गिरिजा के अलावा किसी और लड़की का नाम लिया है।

गुड़ी पड़वा के दिन सई के खिलाफ नोटिस भेजेगी पाखी
चव्हाण निवास में गुड़ी पड़वा का जश्न मनाया जाएगा और सभी तैयार होंगे। विराट की आई उससे कहेगी कि वो पाखी को गजरा अपने हाथों से दे और उसके जूड़े में गजरा लगाए और वो अपनी मां की बात मान जाता है। दूसरी तरफ पाखी के पास वकील का मैसेज आएगा कि आज उसका काम हो जाएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई के नाम पर कंपलेंट लेटर आता है, जिसमें लिखा होता है कि सई ने जान बूझकर पाखी का गर्भाशय हटाया है और इस वजह से उसका लाइसेंस सस्पेंड हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications