..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Twist 2 April - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सत्या के घर की दहलीज पर कदम रखेगी सई, सवि को अपनी बेटी बताएगी पाखी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 2nd April Spoiler: Virat देगा Pakhi को Divorce, क्या करेगी Sai ?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि विराट पाखी को सच बताने की कोशिश करता है लेकिन पाखी उसके सामने माफी की बौछार लगा देती है और कहती है कि वो विराट की बेस्ट फ्रेंड बनी रहना चाहती है और वो पाखी को कभी भी अपनी नजरों में ना गिराए। फिर वो विराट से पूछेगी कि उसे क्या कहना है और जैसे ही वो कहना शुरू करेगा तभी विनायक आएगा और वो पूछेगा कि उसने पूरे घर में सॉरी क्यों चिपका रखा है इसपर वीनू पाखी यानी उसकी मम्मा को माफ करने के लिए कहेगा और वीनू के कहने पर विराट पाखी को माफ भी कर देगा।

सत्या को याद आएगा बीता हुआ कल
डॉक्टर सत्या को अपनी गर्लफ्रेंड की मौत का मंजर याद आएगा। जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड गिरिजा की शादी किसी और से करवाई जा रही थी, जिससे बचने के लिए उसने जहर खाकर उसने जान दे दी थी। गिरिजा के पापा ने सत्या को उल्टा-सीधा भी सुनाया और उसे नाचने वाली की औलाद कहा। यह सब सोचकर सत्या खुद को चोट पहुंचाएगा और उसे दर्द में देखकर सत्या की मां काफी परेशान हो जाएगी।

पाखी का बदलेगा रूप
दूसरी तरफ पाखी विराट के करीब जाने की कोशिश करेगी और उसके लिए वो बच्चों का सहारा लेगी। वो किचन में सवि, वीनू और विराट के साथ खाना बनाने की कोशिश करेगी। पत्रलेखा सवि को अपनी बेटी जैसी बोलेगी तो विराट भी हैरान रह जाएगा। पाखी का यह रूप देखकर विराट को लगेगा कि वो कैसे उससे रिश्ता तोड़ने की बात कहे। पाखी को ऐसे देखकर उसकी सास खुश होगी और भवानी काकू परेशान।

सई पहुंचेगी सत्या के घर
सई डॉक्टर सत्या के घर पर जाएगी जिसे सत्या की आजी मसाला कूटनेवाली समझ लेती है। सई अपने मुंह दुपट्टा हटाती है तो पता चलता है कि वो सई है और सई को अपने घर के आंगन में देखकर सत्या के घर की सारी औरतें खुश हो जाती है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X