GHKKPM: घर की इज्जत सरेआम नीलाम करवाएगी पाखी, सई को निकालने के लिए विराट को देगी अल्टीमेटम
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में पाखी किसी भी हद तक जा सकती है ताकि सई को चव्हाण निवास से बाहर निकाला जाए और इसके लिए वो अपनी पूरी ताकत लगाने को तैयार है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आज आप देखेंगे कि सई के कोट पर दाग लगने के वजह से वो परेशान है और तभी डॉक्टर सत्या वहां पर आ जाता है और सई उसे भगाने की कोशिश करेगी लेकिन सत्या वहां से कहीं नहीं जाएगा और वो सई के एप्रन से दाग निकालने की पेशकश करेगा लेकिन सई नहीं मानेगी। सत्या जाते-जाते सई को खाना देता है लेकिन सई खाना खाने से भी मना कर देती है और सत्या से कहती है कि वो उसे छोड़कर चला जाए।
घर में घुसेगी महिल मंडली
दूसरी तरफ चव्हाण निवास में महिला मंडल पहुंच जाती है और भवानी चव्हाण के खिलाफ नारे लगाती हैं। सब लोग कहेंगी कि भवानी ने विराट चव्हाण की पहली पत्नी को जगह दी है जिससे उसकी मौजूदा पत्नी को बहुत तकलीफ हो रही है और यह एक तरह से मानसिक उत्पीड़न ही है। वो डिमांड करती हैं कि सई को घर से बाहर निकाला जाए। तभी पाखी वहां आती है और कहती है कि उसे सई के इस घर में होने से दिक्कत है। तभी पाखी काकू से कहती है कि उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी इसलिए उसने ये रास्ता अपनाया।
विराट खोलेगा पोल
महिला मंडली सई को निकालने की बात कहेंगी और तभी विराट वहां आ जाता है। विराट कहेगा कि एक औरत को सम्मान दिलाने के लिए दूसरी औरत का अपमान नहीं करना चाहिए और विराट पूछेगा कि उन्हें परिवार में किसने हानि पहुंचाई है ये बता दें। इस पर महिला मंडल की सदस्य कहेगी कि विराट की पूर्व पत्नी के होने से पाखी को परेशानी हो रही है। विराट कहेगा कि सई एक डॉक्टर है और वो नहीं चाहती कि उसकी बेटी अपने बाबा से दूर रहे। इस मंडली की महिलाएं बोलेंगी कि बच्ची यहां रहे लेकिन मां को यहां रहने की क्या जरूरत है। इस बात से विराट गुस्सा हो जाता है और कहता है कि सई इस घर में अपनी बच्ची की वजह से ही रह रही है। विराट सबको जेल भिजवाने की बात भी कहता है। विराट कहता है कि उसे पता है कि वो पाखी के दिए हुए चेक की वजह से यहां आई हैं।
पाखी ने रखी शर्त
सभी घरवाले पाखी को डांटेंगे, लेकिन पाखी उल्टे सबको इस बात का ताना देगी कि होली वाले दिन हुए तमाशे को सब चुपचाप देख रहे थे। तब किसी ने कुछ नहीं कहा और अब सब मिलकर उसे ही प्रवचन दे रहे हैं। पाखी विराट को नशे में की गई बातें याद दिलवाएगी। पाखी कहेगी कि सई इस घर में नहीं रहेगी साथ ही वो विराट को चेतावनी भी देगी कि उसकी पहली कोशिश नाकाम रही लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वो दोबारा कदम नहीं उठाएगी। ये उसका भी घर है और विराट उसका पति है और उसका फर्ज है पाखी की हर इच्छा पूरी करना। साथ ही वो कहेगी कि अगर वो चाहता है कि इस घर की इज्जत बची रहे तो वो सई को इस घर से निकाल दे।
हम आपके हैं कौन?
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई विराट को नए डॉक्टर यानी सत्या के बारे में बताएगी और इतना सुनकर ही विराट आगबबूला हो जाएगा और कहेगा कि वो उसे सबक सिखा सकता है तो सई कहेगी कि वो उसे हैंडल कर लेगी और वो इतनी छोटी-छोटी बात के लिए नागपुर DCP को परेशान तो नहीं कर सकती। इस पर विराट कहेगा कि वो DCP होने के साथ उसका भी कुछ लगता है, जिस पर सई पूछेगी कि वो उसका क्या लगता है और विराट की बोलती बंद हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications