GHKKPM: अपने प्यार को पागलों की तरह ढूंढ़ेगा विराट, वीनू की सलामती के लिए घर लौटेगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सई के घर छोड़ने की बात से सकपका कर विराट उसे और सवि को कमरे में बंद कर देता है। लेकिन सई बेटी को लेकर चव्हाण निवास से भाग जाती है।
पागलों की तरह सई को ढूंढ़ेगा विराट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई को पागलों की तरह ढूंढ़ता है। वो सई की मावशी के घर पहुंचकर सई को ढूंढ़ने लग जाता है लेकिन वो वहां पर नहीं होती है। सई अपने हॉस्पिटल की नर्स शीतल के यहां चली जाती है। सई जैसे-तैसे सवि को समझाती है ताकि वो विराट को फोन ना करे। दूसरी तरफ विराट सई के नंबर की लोकेशन पता लगवाने के लिए स्टेशन कॉल करता है तो वहां पुलिस पर्सनल मैटर के लिए पुलिस फोर्स के रिसोर्स का इस्तेमाल करने से मना कर देती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि DIG को पहले ही सई ने सारी बात बता दी थी।
विराट और सत्या में होगी लड़ाई
विराट सई को ढूंढ़ते हुए उसके अस्पताल में पहुंचता है और सत्या से सई के बारे में पूछता है लेकिन सत्या उसे सुनाने लग जाता है। विराट सत्या का कॉलर पकड़ लेता है और दोनों में हाथापाई शुरू होने ही वाली होती है कि वहां पर एक पुलिसवाला आ जाता है। दूसरी तरफ अपने आई और बाबा को लड़ते हुए देखकर विनायक के पैरों में फिर से तकलीफ शुरू हो जाती है और भवानी काकू विराट को घर पर बुलाती है। डॉक्टर बताते हैं कि विनायक के पैर पहले जैसे हो गए हैं क्योंकि उसके दिलो-दिमाग में कोई टेंशन बैठ गई है।
विनायक के लिए चव्हाण निवास लौटेगी सई
सई सत्या को फोन मिलाती है और उससे विराट की बदतमीजी के लिए माफी मांगती है और कहती है कि वो अब हॉस्पिटल नहीं आएगी और वो ये शहर छोड़कर जा रही है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉक्टर सत्या सई को बताएगा कि विनायक की हालत खराब हो गई है और सई को उसे ठीक करने आना ही होगा। वहीं, सई विराट को मैसेज करती है कि वो विनायक से मिलने से पहले विराट से कहीं बाहर मिलना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications