GHKKPM: पहले ही दिन सई का दुश्मन बनेगा सत्या, विराट से होगी तीखी बहस
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज आप देखेंगे कि सई जोशी की मुलाकात डॉक्टर सत्या से होगी और पहली ही मुलाकात में सई के मन में डॉक्टर सत्या को लेकर कड़वाहट आ जाएगी।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि आउटहाउस जलने के बाद सई चव्हाण निवास में रहने लगी है और इस बात से पाखी को काफी झटका लगा है। सई के नाश्ता बनाने पर पाखी जल भुनकर राख हो जाती है और घर के लोगों को याद दिलाती है कि पाखी ही इस घर की बहू है। दूसरी तरफ सई की मुलाकात एक शख्स से हुई है जो आने वाले समय में सई की जिंदगी में एक अहम रोल निभा सकता है।
सई से मिलेगा सत्या
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई को जिस लेडी को लेकर लगता है कि उन्हें डायबिटिक शॉक लगा है, उन्हें दरअसल हार्ट अटैक आया हुआ होता है और उसे उस शख्स की बात याद आती है जिसने हार्ट अटैक का दावा किया था। सई को डॉक्टर कहेंगे कि पेशेंट के हार्ट में ब्लॉकेज और उनकी सर्जरी तुरंत करनी होगी और इसपर सई कहेगी कि वो इस मेजर सर्जरी को अकेले नहीं कर पाएगी और तभी डॉक्टर सत्या की एंट्री होती है और अपने सामने सत्या को देखकर सई हैरान रह जाती है। बाद में सई सत्या के साथ ऑपरेशन करने के लिए तैयार हो जाती है।

सत्या से परेशान होगी सई
डॉक्टर सत्या ऑपरेशन थिएटर में बूम बॉक्स लेकर आता है। सई उसे म्यूजिक सिस्टम बंद करने को कहेगी लेकिन वो गाना बदल देता है लेकिन अपना म्यूजिक सिस्टम बंद नहीं करेगा। सत्या कहेगा कि वो बिना म्यूजिक के सर्जरी नहीं कर सकता तो इसपर सई कहेगी कि वो म्यूजिक के साथ सर्जरी नहीं कर सकती। लेकिन पेशेंट के कहने पर सई को गाने लगाकर सर्जरी करनी पड़ती है।

काकू को है उम्मीद
दूसरी तरफ, विराट सई के कमरे को सजाएगा और यह देखकर पाखी उस कमरे के दरवाजे पर गेस्टरूम लिख देगी और कहेगी कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि इस कमरे में रहने वाले इंसानो को यह पता रहे कि वो इस घर में मेहमान है। लेकिन भवानी काकू यह देखकर काफी खुश होगी कि विराट ने उसके लिए कमरा तैयार करवाया है और वो इसे चव्हाण निवास में सई की नई शुरुआत मानेगी।

सई करेगी सत्या की चुगली
सई और सत्या साथ में ऑपरेशन करेंगे तो सई को बार-बार सत्या की काबिलियत पर शक होगा, सत्या के जॉली नेचर की वजह से पेशेंट की हालत क्रिटिकल हो जाएगी और फिर सई हालात को संभालेगी। सई डॉक्टर सत्या की शिकायत करेगी और कहेगी कि वो काफी गैर जिम्मेदार डॉक्टर हैं और उनकी वजह से कमिश्नर की पत्नी की जान खतरे में जा सकती थी और यह बात सत्या सुन लेगा और सई को चुगलीखोर कहेगा। लेकिन दूसरा डॉक्टर कहता है कि सर्जरी में खतरा था जिसे टेस्ट से मापा ना जा सका और डॉक्टर सत्या की वजह से ही पेशेंट की जान बच पाई।

विराट और सत्या की होगी तकरार
डॉक्टर सत्या को सई की बातों से अपना पास्ट याद आएगा। सत्या के पास सई का ब्रेसलेट होता है जो वो उसे देने जाता है और तभी वो विराट से टकराता है और विराट उससे सही से चलने की सलाह देता है। दोनों के बीच तकरार चल ही रही होती है कि तभी विराट की नजर सत्या के हाथ में सई के ब्रेसलेट पर जाती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई के लिए हॉस्पिटल में खाना लेकर जाता है और सई उसपर भड़क जाती है। फिर उसकी मुलाकात फिर से सत्या से होगी और फिर सई के गुस्से का पारा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications