GHKKPM: पत्रलेखा की मन्नतें होंगी कबूल, सई की जिंदगी में कदम रखेगा ये शख्स; विराट का कटेगा पत्ता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार' में जल्द ही सई की जिंदगी में बहार आने वाली है। उसकी जिंदगी में एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है, इस एंट्री से विराट की दुनिया में तबाही आएगी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सई ने अपनी जान पर खेलकर विनायक को बचाया और इस वजह से वीनू के मन से सई को लेकर डर भाग गया है और अब उसने ही सई को इस घर में रहने की इजाजत दी और यह बात जानकर पाखी के पैरों तले जमीन खिसक गई उसे सई ने समझाने की भी कोशिश की लेकिन पाखी के मन में यह डर बैठ गया कि अब विराट और पाखी उससे दूर हो जाएंगे।

किचन में सबके लिए खाना बनाएगी सई
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई और अपने बच्चों के साथ अपना समय बिताना चाहता है। लेकिन तभी वहां पर पाखी आ जाती है और विराट और विनायक को चलने के लिए कहती है। विराट सई के सामने ही पाखी से भांग के नशे में की हरकतों की वजह माफी मांगता है और कहता है कि वो उसे ताना देना बंद करे और उसकी मां बननेकी कोशिश ना करे। सई सुबह-सुबह किचन में जाएगी तो उसे सारी पुरानी बातें याद आएंगी। सई अपने लिए चाय बनाने जाएगी लेकिन एक-एक करके सब आएंगे और उसे नाश्ता बनाने को कहेंगे। वहीं काकू बातों ही बातों में सई को अपनी बहू तक कह देगी। भवानी काकू सई को कहेगी कि वो इस घर का हिस्सा बन चुकी है।

पाखी को आएगा गुस्सा
सई सबसे अपनी बात कहना चाहेगी तभी पाखी जोर-जोर से थाली पीटती हुई वहां आ जाती है। वो कहेगी उस पर कोई ध्यान नहीं देता इसलिए वो सबका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है। वो कहेगी कि वो ही इस घर की बहू है और कोई भी काम हो तो वो उससे कहे ना कि बाहर की औरत से। वो सई से कहेगी कि वो इस घर में सिर्फ मेहमान की हैसियत से रह रही है तो घर की मालकिन बनने के सपने ना देखे।

सई देगी मुंहतोड़ जवाब
सई पत्रलेखा की बातों का जवाब देती है और कहती है कि वो अच्छी तरह से जानती है कि वो इस घर में एक मेहमान है और वो इस घर का हिस्सा नहीं है। वो कहती है कि उसने नाश्ता इसलिए बनाया क्योंकि सबने उसे बोला और अगर वो चाहती है कि वो घर का कोई काम ना करे और कोई उससे काम करने को ना बोले तो वो सही वक्त पर सही जगह रहना सीख ले।

सई की जिंदगी में नए शख्स की एंट्री
सई अपने अस्पताल जा रही होती है तो उसे रास्ते में कमिश्नर की पत्नी बेहोश मिलती है, सई उनकी हालत समझने की कोशिश करती है कि तभी एक नए शख्स की एंट्री होती है और वो कहता है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है जिस पर सई उसकी बात नहीं मानती है। वो शख्स तुरंत एंबुलेंस को बुला लेता है। सई कमिश्नर की पत्नी के साथ जा रही होती है तो वो शख्स भी साथ में आने की कोशिश करता है लेकिन सई उसे मना कर देती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई जिस अस्पताल में काम करेगी, उसी अस्पताल में वो शख्स बतौर डॉक्टर जॉइन करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X