GHKKPM: पाखी से पीछा छुड़ाने में लगे विराट और भवानी काकू, बेडरूम में करीब आएंगे सई और विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' विराट नशे की हालत में सई को अपनी बीवी मान बैठा है। यह देखकर पाखी का बुरा हाल हो रहा है। विराट ने सई से अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों काफी धमाल देखने को मिल रहा है। विराट भांग के नशे में सई को अपनी पत्नी मान चुका है। उसने ना सिर्फ सई की मांग भरी बल्कि उसका गृह प्रवेश भी करवा दिया। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट की हरकतों के देखकर पाखी का पारा चढ़ जाएगा। वो सई के पैरों के निशान पोंछ कर मिटाने की कोशिश करती है लेकिन वो मिटते नहीं है। विनायक सवि के साथ आउटहाउस में जाएगा और फिर सवि उससे पूछेगी कि वो अबतक आउटहाउस में क्यों नहीं आया और इसपर विनायक कहेगा कि उसे डॉक्टर आंटी से डर लगता है। सवि विनायक को बताएगी कि जब उसने उसकी आई यानी सई से बात करनी बंद कर दी थी तो उसका बुरा हाल हो गया था।

विराट आएगा सई के करीब
सवि और विनायक उस स्पीकर से खेल रहे होंगे और अचानक स्पीकर बंद हो जाएगा। दोनों स्पीकर को खोलकर देखेंगे लेकिन वो बम को पहचान नहीं पाएंगे। दूसरी तरफ विराट सई के करीब आने की कोशिश करेगा लेकिन सई उसे बार-बार अपने से दूर करेगी। विराट की हरकतें देखकर सई के चेहरे पर हंसी आ जाएगी। सई गुझिया बना ही रही होगी कि तभी पाखी वहां पर आ जाएगी और वो सई को उल्टा सीधा सुनाने लग जाएगी। वो सई को बाहर निकालने की कोशिश करती है और विराट को अपना पति बताती है और यह सुनकर विराट उसे उल्टा सुनाने लग जाता है। वो सई से कहेगा कि वो पाखी से कहे कि विराट उसका पति है। सई पाखी को समझाने की कोशिश करती है कि विराट नशे में है इसलिए अभी सब्र से काम लिया जाए। इसपर, पाखी कहेगी कि सई सिचुएशन का फायदा उठा रही है। सई कहेगी कि उसे इन सब चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है और वो यहां पर सिर्फ अपने बेटे के लिए आई है। पाखी को मजबूरन वहां से जाना पड़ता है।

सई से माफी मांगेगा विराट
बम से अनजान सवि और विनायक स्पीकर पर डांस कर रहे होते हैं। तभी वीनू को स्पीकर काफी गर्म लगने लग जाता है। लेकिन सभी चीजों को इग्नोर करके विनायक स्पीकर को अपने पास ही रखेगा। दूसरी तरफ विराट का बदला रूप देखकर सई का दिल पिघलने लग जाता है। विराट नशे की हालत में कहता है कि वो उसे कभी कोई तकलीफ नहीं पहुंचाना चाहता है, वो हमेशा उसके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता है और वो सई से माफी मांगता है और उसे गले से लगा लेता है। विराट नशे की हालत में गिर जाएगा और फिर सई उसे उसके कमरे में छोड़ने जाती है। काकू और अश्विनी ये सब देखते हैं। काकू तो खुश होती है लेकिन अश्विनी को पाखी की चिंता सताती है।

भवानी काकू बातों ही बातों में कह देगी कि जब सई, विराट, सवि और विनायक एक हो जाएंगे तो इस घर में खुशियां ही खुशियां आ जाएगी। वो अश्विनी से पाखी या फिर विराट के परिवार में से किसी एक की खुशी चुनने की बात कहेगी। भवानी कहेगी कि अब विराट को पत्रलेखा से अलग हो जाना चाहिए। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट नशे में सई को अपनी तरफ खींचेगा और उसे भी विराट पर प्यार आने ही वाला होगा कि तभी उसे पाखी और विराट की फोटो दिखती है और वो वहां से जाने लग जाती है और पाखी वहीं पर आ जाती है और उसे गुस्से से देखने लग जाती है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X