..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 27 March Spoiler - Hindi Filmibeat

GHKKPM: कोर्ट में सबके सामने सत्या करेगा पाखी के घिनौने खेल का पर्दाफाश, सई और विराट आएंगे करीब

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Satya ने उगलवाए Pakhi के गुनाह Sai ने जीता केस; SaiRat?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि पाखी के सई के खिलाफ केस करने की वजह से वो काफी परेशान हो गई है। दूसरी तरफ सई के मामले को लेकर मेडिकल कमेटी का हेड सत्या को बनाया गया है। वो सई के मामले की छानबीन करने के लिए बैठा है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे सई और सत्या के ढाबे में होते हैं और तभी एक बच्चे के मुंह से झाग निकलने लग जाता है। सत्या वो देखकर थोड़ा घबरा जाता है और उसके हाथ कांपने लग जाते हैं और उसे मुंह से झाग निकलती हुई गिरिजा का चेहरा सामने घूमने लग जाता है और देखते ही सत्या बेहोश हो जाता है। सई सत्या को अपने साथ बुलेट में बैठाकर घर छोड़ आती है।

काकू सई को खिलाएगी दही चीनी
कोर्ट की तारीख के दिन यानी आज काकू सई का हौंसला बढ़ाती हैं तो सई को हैरानी होती है। यही नहीं, काकू उसे दही चीनी भी खिलाने की कोशिश करती हैं तभी पाखी वहां आ जाती है और वो अपनी सास से कहती है कि वो भी उसे दही चीनी खिला दे ताकि उसे जीत मिले। इस पर अश्विनी कहेगी कि पाखी जो कर रही है, उसमें वो उसका साथ नहीं दे सकती है उल्टे वो पाखी को सलाह देगी कि अगर उसे अपना परिवार बचाना है तो केस वापस ले ले। लेकिन पाखी मना कर देगी इसपर अश्विनी भी कह देगी कि वो गलत का साथ नहीं दे सकती। घर के सभी लोग सई को ही ऑल द बेस्ट बोलेंगे। पाखी जब निराश होकर जाने लगेगी तो वीनू उसे दही चीनी खिलाएगा।

भवानी देगी मेडिकल कमेटी के जज को रिश्वत
कोर्ट में कार्रवाई शुरू होती है। कोर्ट में मेडिकल कमेटी कि सदस्य कहती हैं कि फैसला पत्रलेखा के पक्ष में कर दिया जाए क्योंकि भवानी नागेश चव्हाण ने मेडिकल कमेटी को फैसला सई और पुलकित के पक्ष में करने को कहा है और यह जानकर सब हैरान रह जाते हैं। मेडिकल कमेटी की सदस्य बताती हैं कि कैसे भवानी नागेश चव्हाण ने उन्हें सई के पक्ष में फैसला सुनाने के बदले उसे हॉस्पिटल के लिए जमीन देने का वादा किया। इस पर जज कहते हैं कि वो किस डिसमिस कर देंगे और यह सुनकर पाखी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

सत्या करेगा पाखी का पर्दाफाश
विराट जज से माफी मांगता है और यह भी कहता है कि सई को इस बारे में कुछ भी नहीं पता था। विराट कुछ लोगों के कनकवली से लेकर आया है। विराट उन सभी को लेकर आएगा जिन्हें सई की वजह से जीवनदान मिला है। वो लोग कहेंगे कि सई की वजह से कनकवली जैसें छोटे से गांव में एक अस्पताल बन पाया है। तभी डॉक्टर सत्या भी सई के पक्ष में बोल पड़ता है और कहता है कि वो सई की गारंटी ले सकता है। तो इस पर जज सई को एक मौका देने की बात पर राजी हो जाते हैं। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि डॉक्टर सत्या किस तरह से पाखी का पर्दाफाश कर देता है और पाखी के हाथ करारी शिकस्त लगती है।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X