GHKKPM: अपने बेटे का घर नहीं तोड़ेगी सई, सत्या को भी शादी के लिए मिलेगा 24 घंटे का समय

Recommended Video
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि विराट ने सई से अपने प्यार का इजहार कर दिया है और उसे पूरा यकीन है कि सई उसे हां ही कहेगी। सई और विराट की सारी बातों को पत्रलेखा ने फोन पर सुन लिया है।
पाखी सई को कहेगी दूसरी औरत
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी सई को विराट की जिंदगी की दूसरी औरत कहेगी और सई पर उसका घर तोड़ने का इल्जाम लगाएगी। पाखी बताएगी कि जब विराट सई से दिल की बात कर रहा था तो वो सब सुन रही थी। सई कहेगी कि उसने वो कुछ सुना जो विराट ने कहा लेकिन क्या पाखी ने उसका जवाब सुना साथ ही सई पाखी को कहेगी कि इतनी जल्दी किसी भी नतीजे पर ना पहुंचे। इस पर पाखी सई से कहेगी कि विराट के प्रपोजल का जवाब वो उसे ही बता दे। इस पर सई कहेगी कि विराट ने जो कहा उसका जिम्मेदार वो है और उनके बीच में जो दूरियां उसकी जिम्मेदार सई नहीं है।
बेटे का घर नहीं तोड़ेगी सई
पाखी बार-बार सई को उकसाएगी कि वो अपना जवाब बताए। पाखी कहेगी कि सई कभी भी विराट को ना नहीं कहने वाली थी, बल्कि वो विराट को हां ही कहेगी। सई कहेगी कि उसके पास ये पहला मौका नहीं है कि विराट ने अपने प्यार का इजहार किया है, इससे पहले भी वो कई बार सई के लिए अपना प्यार जता चुका है लेकिन कभी भी उनसे मौके का फायदा नहीं उठाया। सई कहेगी कि विराट उसे चाहता है लेकिन उसने कभी भी विराट को गलत इशारा नहीं दिया। उसने कभी भी विराट को गलतफहमी नहीं होने दी। सई कहेगी कि विराट के प्रपोजल को ना कहने वाली है क्योंकि वो अपने और विराट के रिश्ते को दूसरा मौका नहीं देना चाहती। क्योंकि वो किसी और का पति है और वो किसी और से उसका पति नहीं छीनेगी। साथ में सई यह भी कहेगी कि वो अपने बेटे का घर कभी नहीं तोड़ेगी।
सत्या को मिलेंगे 24 घंटे
सत्या की मां उससे रूठ जाएगी क्योंकि वो शादी नहीं कर रहा है। सत्या की मां घर छोड़कर जाने की बात कहेगी साथ ही बाकी की तीनों औरतें भी घर छोड़कर जाने की बात कहेंगी। चारों के चारों बैग पैक करके जा रहे होते हैं तो सत्या उन्हें रोकता है लेकिन वो रुकती नहीं है। इस पर सत्या की मां उसको 24 घंटे का समय देती है कि वो 24 घंटे के अंदर किसी लड़की से शादी करके घर पर लेकर आए या फिर उनकी मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो जाए। सत्या उनकी बात मानने से इंकार कर देता है तो वो सब गाड़ी से घर छोड़कर चले जाते हैं। सत्या उन सबको भागकर जाकर रोकता है और अगले 24 घंटे में शादी करने को तैयार हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications