GHKKPM: दुनिया के सामने सई की मांग भर देगा विराट, करवाएगा गृह प्रवेश; पत्नी पत्रलेखा को सुनाएगा खरी-खोटी
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने देखा कि चव्हाण निवास में होली खेली जा रही है और विराट ने भांग पी ली है और सई को अपनी बीवी मान लिया है।

Recommended Video
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आज आप देखेंगे कि नशे की हालत में विराट सई को हथकड़ी लगा देता है और उसे ही अपनी पत्नी मानने लग जाता है। सई उसे समझाने की कोशिश करती है लेकिन विराट नहीं मानता है। सई को जब पता चलता है कि उसने भांग पी रखी है तो वो विराट से पूछती है कि उसे क्या चाहिए, इस पर वो कहेगा कि वो चाहता है कि वो उसके साथ होली खेले। वो जिद पकड़कर बैठ जाएगा कि जब तक सई उसको रंग नहीं लगाएगी तब तक वो हथकड़ी नहीं खोलेगा और फिर विराट सई के साथ डांस करने लग जाता है।
विराट करेगा अपने प्यार का इजहार
विराट की जिद में आकर सई उसे रंग लगा ही देती है और बदले में विराट गुलाल से सई की मांग ही भर देता है। यह सब देखकर पाखी को गुस्सा आ जाता है और वो उसके कुर्ते में हथकड़ी चाभी ढू्ंढ़ने लग जाती है, जिस पर वो कहता है कि वो पराए मर्द को ऐसे ना छुए। वो साथ ही पाखी को कहेगा कि वो उसकी बीवी के सामने ऐसे नहीं छू सकती है और फिर गुस्से में आग बबूला होकर पाखी विराट का कॉलर पकड़ लेती है और चाभी लेकर हथकड़ी खोल देती है। सई वहां से जाने लग जाती है तो विराट फिर से उसका हाथ पकड़ लेता है और उसके लिए कॉटन कैंडी लेकर आता है और सबके सामने सई के लिए अपने प्यार का इजहार कर देता है।
विराट करवाएगा सई का गृह प्रवेश
विराट सई को बार-बार अपनी बीवी कहेगा लेकिन सई उसे मना करेगी। वो सई को चाय बनाने को कहेगा और फिर विराट की मिन्नतों के बाद वो चाय बनाने को तैयार हो जाती है। सई अपने आउटहाउस जा ही रही होती है कि विराट सई को चव्हाण निवास के अंदर ले जाता है और जाने-अनजाने में सई का गृह प्रवेश हो जाएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी किचन में आकर सई को बाहर निकालने की कोशिश करती है और इस पर विराट पाखी पर ही बरस पड़ता है और कहता है कि वो कैसे सई के पति को अपना पति कह सकती है।


Click it and Unblock the Notifications