GHKKPM Spoiler Alert: सई संग घर बसाने को तैयार होगा सत्या, लेकिन मां बनेगी इस शादी में रोड़ा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट के पागलपन से तंग आकर सई उसे कहती है कि वो सत्या के साथ शादी करने जा रही है और सुनकर विराट शॉक में है।

सई से शादी को तैयार होगा सत्या
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई जब सत्या को शादी के लिए प्रपोज करेगी तो सत्या विराट का पक्ष लेता है और कहता है कि विराट उससे दीवानों की तरह प्यार करता है। लेकिन सई कहेगी कि विराट उसके पास ना आए इसलिए वो सत्या से पूछ रही है कि क्या वो उससे शादी करेगा। सत्या सई से शादी करने के लिए तैयार हो जाता है।

सत्या के परिवार से मिलने जाएगी सई
दूसरी तरफ विराट सई की बातों को याद करके गम में डूबा हुआ होता है। भवानी काकू आकर विराट से पूछती हैं कि सई ने क्या बोला तो वो बताएगा कि सई डॉक्टर सत्या से शादी कर रही है। अश्विनी भी कहेगी कि उसे विराट की बात पर भरोसा नहीं है। सई ऐसा नहीं कर सकती है। सई सत्या से कहेगी कि वो सत्या के परिवार से कुछ छिपाना नहीं चाहती वो बता देगी कि उसकी शादी हो चुकी है और उस शादी से उसके दो बच्चे हैं। इस पर सत्या कहेगा कि वो अपने तरीके से बताएगा सारा सच।

सत्या के परिवार को सारा सच बताएगी सई
सत्या अपने घर में बताएगा सई और वो शादी करने वाले हैं। सत्या के घरवाले सई से पूछेंगे कि सत्या सच बोल रहा है तो सई भी कह देगी वो दोनों शादी कर रहे हैं। सत्या की मां सई की आरती उतारेगी और उसे कंगन पहनाने ही वाली होगी कि सई सवि के बारे में बोलना शुरू करेगी। सई सत्या की मां को बता देगी कि उसकी पहले भी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। यह जानकर सत्या के घरवाले हैरान रह जाते हैं। इसपर सत्या की मां शादी के लिए मना कर देगी। कोई सई को नहीं अपनाएगा।

सई से शादी की जिद करेगा सत्या
सत्या कहेगा कि वो दो-तीन दिन में घरवालों से बताने ही वाला था तो उसने आज ही क्यों बता दिया। इस पर सई कहेगी कि वो किसी को भी अंधकार में नहीं रख सकती। उसके बाद सई वहां से जा रही होती है तो सत्या कहेगा कि वो अपनी आई को मना लेगा। इस पर सई पूछेगी कि सत्या ऐसा क्यों करना चाहता है तो वो कहेगा कि उसे ऐसा ही रिश्ता चाहिए जिसमें कोई उम्मीद ही ना हो। वो कहेगा कि वो अपनी आई को मना लेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि भवानी काकू सई के सामने हाथ जोड़कर विराट के बदले की माफी मांगती है, लेकिन सई कहेगी कि उसने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। लेकिन सब सई को रोकते हैं और उसकी बेटी भी नहीं देते हैं।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X