..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert ashwini will call sai doosri aurat pakhi will be furious - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सई को दूसरी औरत कहकर बुलाएगी पुरानी सास, एक्स वाइफ का झुमका देखा आग उगलेगी पाखी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: Ashvini ने Sai को बोला दूसरी औरत तो मिला करारा जवाब ? | *Spoiler

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आज आप देखेंगे कि अश्विनी पाखी को विश्वास दिलाएगी कि वो उसके साथ है और वो खुद जाकर सई से बात करेगी और पत्रलेखा के मन के सारे सवाल वो अब सई से पूछेगी और वो सारे सवालों के जवाब देने पर ही यहीं रहेगी नहीं तो उसे यहां से जाना होगा। सई को गाड़ी चलाते वक्त विराट की सिखाई हुई बातें याद आएंगी और वो विराट को बताएगी कि उसे लगा कि पत्रलेखा को उसी ने वीनू का सच बताया लेकिन उसे बाद में पता चला कि जगताप ने उसे सच बताया है। यह जानकर विराट शॉक हो जाएगा।

अजय कांबले लेगा बदला
विराट जब पुलिस थाने जाएगा तो उसे पता चलेगा कि उसकी यूनीफॉर्म में सई का झुमका अटका हुआ है। तभी वहां पर अजय कांबले आ जाएगा और वो पूछेगा कि वो उसके बारे में छानबीन क्यों कर रहा है। इस पर कांबले कहेगा कि उसे पता नहीं था कि वो विराट की एक्स वाइफ है लेकिन उसके थप्पड़ मारने के बाद उसने उसके माथे पर राख लगा दी और यह सुनकर विराट उस गुंडे कांबले को मुक्का मार देता है और कहता है कि वो सबकुछ भूल जाए लेकिन अजय कांबले होली में बदला लेने की ठान लेता है।

सई को दूसरी औरत कहेगी अश्विनी
सई जब वापस अपने कमरे में आती है तो अश्विनी वहीं बैठी होती है और कहती है कि गर्मियां आ गई हैं और आउटहाउस में AC नहीं है इसलिए वो कूलर लेकर आई है, जिसे देखकर सई खुश हो जाती है। लेकिन अश्विनी अपनी बात को आगे बढ़ाती है और सई को विराट की जिंदगी की दूसरी औरत कह देती है और वो पत्रलेखा को सही और सई को गलत कह देती है। वो कहेगी कि सई के आने से विराट की जिंदगी में ग्रहण लग गया है और वो सई पर विराट का घर तोड़ने का इल्जाम लगा देगी। सई को अश्विनी की बातों से ठेस पहुंचेगी और वो कहेगी कि वो अपने बेटे को कैसे छोड़ दे, वो कैसे अपने दो बच्चों में से एक बच्चा कैसे चुन ले।

घर में कलेश करेगी पाखी
सई कहेगी कि वो यहां पर अपने बेटे को छीनने नहीं आई है, बल्कि वो उसे प्यार से समझाकर उसे वापस लेने आई है। फिर अश्विनी सई को पाखी का वास्ता देगी और कहेगी कि वो वीनू से दूर होकर जी नहीं पाएगी। अश्विनी कहेगी कि अपने बेटे को हासिल करने के चक्कर में वो किसी का घर ना तोड़े। दूसरी तरफ पाखी सई का झुमका दीवार पर टांग देगी और फिर सबके सामने विराट को जलील करेगी। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई काफी परेशान होगी और वो विराट को उल्टा-सीधा सुनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X