..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin spoiler alert 8 november ishan plans surprise for savi - Hindi Filmibeat

GHKKPM: सवि को किसी और के करीब जाता देख ईशान को होगी जलन, बाजीराव डालेगा सवि ईशान में फूट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने बीते समय में काफी लोगों के दिलों को जीता है। यह शो जो कभी दूसरे नंबर से पहले नंबर पर नहीं पहुंच पाया था, आज अनुपमा को पटखनी देकर लगातार कई हफ्तों से पहले नंबर पर है। आइए जानते हैं इस शो के स्पॉयलर के बारे में जिसने इस शो को नंबर वन बनाया।

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि का बर्थडे है और ईशान उसके लिए सरप्राइज पार्टी प्लान करता है। सवि की मैम ईशानी सवि को तैयार करके लाती हैं और सवि बहुत खूबसूरत दिखती हैं। ईशान सवि की सरप्राइज बर्थडे पार्टी का क्रेडिट नहीं लेना चाहता था। इसी कशमकश में बाजीराव सर की एंट्री होती है और सवि को लगता है कि उसके लिए सरप्राइज पार्टी उन्हीं ने ऑर्गनाइज की है।

ईशान के सामने बाजीराव सवि को गुलाब का फूल देता है और ईशान को इस बात का बुरा लगता है। सवि केक काट ही रही होती है कि तभी निशिकांत सर आ जाते हैं और वो कॉलेज के ऑडिटॉरियम में पर्सनल पार्टी करने को लेकर गुस्सा करते हैं। वो चिल्ला-चिल्लाकर पूछते हैं कि इस सजावट के पैसे कहां से आए हैं। तभी ईशान ने कहा कि ये सब स्टूडेंट्स ने मिलकर किया है। इस बहस को ईशान के पिता जैसे-तैसे संभाल लेते हैं।

सवि अपनी आजी को ACP बाजीराव से मिलवाती है और कहती है कि ताई के केस में उन्होंने बहुत मदद की है। सवि की आजी बाजीराव का शुक्रिया अदा करती है। अश्विनी (आजी) हरिणी और सवि से मिलकर काफी इमोशनल हो जाती है और सवि को अपने हाथ से बनी हुई मिठाई देती है। वहीं दूसरी तरह ईशान और बाजीराव की बहस हो जाती है। ईशान बाजीराव से पूछता है कि क्या वो सवि में इंट्रेस्टेड है? लेकिन वो उसकी बात का जवाब देने की बजाय बात को घुमा देता है और वहां से चला जाता है।

आने वाले एपिसोड में सवि को पता लग जाएगा कि उसका सरप्राइड बर्थडे ईशान ने प्लान किया है। दूसरी तरफ ईशान को इस बात से परेशानी है कि कहीं सवि की जिंदगी में बाजीराव ना आ जाए। यही नहीं, जल्द ही ईशान की जिंदगी में एक नया तूफान भी आने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X