GHKKPM Spoiler Alert: विराट को तड़पता देख पसीजेगा सई का दिल, सत्या भी देगा पत्नी को अल्टीमेट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि भवानी और अंबा के रिश्ते का सच सबके सामने आ चुका है। पाखी चव्हाण निवास छोड़कर जा चुकी है और वीनू ने मदद के लिए अपनी डॉक्टर आंटी यानी सई को चव्हाण निवास बुलाया है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि वीनू के लिए सई रात में चव्हाण निवास में रुकी हुई होती है। विराट की आई सई से कहेगी कि सई की इतनी बड़ी कुर्बानी के बाद भी सई और विराट का रिश्ता बच नहीं पाया। वो कहेगी कि विराट और पाखी का रिश्ता पाखी की वजह से ही जिंदा था लेकिन अब उसने उम्मीद छोड़ दी तो ये रिश्ता भी मर गया। दूसरी तरफ सवि नींद में बाबा कहकर पुकारती है तो सत्या उसके साथ सो जाता है।
विराट को दुखी देखकर सई का दिल तड़प उठता है। विराट सई से कहता है कि अब वो किसी और के घर की बहू तो अब वो इस घर की चौखट पर दोबारा ना आए और फिर विराट सई को बुरा-भला सुनाइसने लग जाता है। लेकिन सई बार-बार विराट को वीनू का ख्याल रखने को कहती है। विराट को हद में रहने के लिए बोलकर सई वहां से चली जाती है। सई रात में घर आती है तो सत्या की आई उसे देख लेती है और गुस्सा करती है।
सई को इस बात पर ताज्जुब होता है कि पाखी वीनू को छोड़कर कैसे जा सकती है। सई अगली सुबह पत्रलेखा के नाम अखबार में एक ऐड लिखवाती है, जिसमें लिखा होता है कि वो जल्द से जल्द घर लौटकर आ जाए। अगली सुबह सत्या की आई सुबह-सुबह सई को किचन में देखकर हैरान रह जाती है। सई सत्या की आई को समझाने की कोशिश करेगी। सत्या भी सई को बोलेगा कि उसकी आई को बहुत बुरा लगा कि वो रात में चव्हाण निवास गई थी। लेकिन सत्या कहेगा कि सई को कभी भी उसकी जरूरत पड़ेगी तो वो बेझिझक उसका साथ देगा।
Recommended Video
सत्या सई से कहेगा कि उसने ये शादी अपनी आई की वजह से की है और उन्हें बार-बार दुख पहुंचे ये वो देख नहीं सकता। सत्या कहेगा कि उसकी आई चव्हाण खानदान से दिक्कत है तो आज वो इस बात का ध्यान रखे कि उन्हें किसी बात का बुरा ना लगे। इस पर सई कहेगी कि वो इस बात का पूरा ध्यान देगी कि उसकी आई को कोई तकलीफ ना पहुंचे।


Click it and Unblock the Notifications