GHKKPM Spoiler Alert: पाखी का काला सच आएगा सामने, विजू काका से अपनी सास का सच उगलवाएगी सई

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई अपने काका को घर पर बुलाती है तो अंबा का हाल बुरा हो जाता है और वो सई से कहती है कि किसी भी हाल में सत्या को उसके बाबा के बारे में पता नहीं चलना चाहिए।
सत्या की आई सई से लेगी वादा
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई अपनी सास को समझाने की कोशिश करती है कि उसके काका ऐसा नहीं कर सकते, जरूर उन्हें कुछ गलतफहमी हुई है। इस पर सई की सास उसे विजेंद्र की पुरानी फोटो दिखाती है और पूछती है कि क्या ये उसके विजू काका नहीं है? सई अपनी सास के पास विजू काका की फोटो देखकर हैरान रह जाती है। अंबा सई से वादा लेती है किवो कभी भी सत्या को यह बात नहीं बताएगी कि उसके विजू काका ही सत्या का पिता है।
सई को अपनी प्रेम कहानी बताएगी अंबा
सत्या की आई बताती है कि सई के विजू काका उससे बहुत प्यार करते थे लेकिन वो अपने बीवी और बच्चों को ऐसे नहीं छोड़ सकते थे। इसलिए अंबा कहती है कि वो विजू के फर्ज के आगे कभी नहीं आएगी तो वो कहता है कि वो अंबा के बारे में घर पर बात करेगा और फिर उससे शादी करेगा। सई की सास बताएगी कि विजू ने कहा था कि वो उसके बिना नहीं रह सकता है। सई पूछेगी कि आप दोनों की शादी क्यों नहीं हुई। वो कहती है कि दुल्हन के जोड़े में वो मंदिर के बाहर इंतजार करती रही लेकिन वो नहीं आए। उसने अकेले ही सत्या को जन्म दिया और पाला। ये सब सुनकर सई उनसे वादा करती है कि वो सत्या को उसके बाप का सच नहीं बताएगी।
पाखी की खुलेगी पोल
चव्हाण निवास में पत्रलेखा को ढूंढ़ते हुए पुलिस आ गई है और वो पत्रलेखा को अरेस्ट करना चाहते हैं। पुलिस कहेगी कि पत्रलेखा ने फाइनेंसर से लोन लिए और बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी वो पेमेंट नहीं कर पा रही है, जिस वजह से पुलिस को अब बात संभालने के लिए आना पड़ा। मोहित को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती। विराट कहेगा कि वो नहीं जानता की पत्रलेखा कहां है क्योंकि वो लापता है। पुलिस कहेगी कि अगर पत्रलेखा नहीं मिलती है तो निनाद और ओमकार के खिलाफ केस करना पड़ेगा और उन्हे साथ में लेकर जाना पड़ेगा। पुलिस निनाद और ओमकार को साथ मे ले जाती है।
विजू काका से बातें उगलवाएगी सई
भवानी काकू इन सारी मुसीबतों का ठीकरा एक बार फिर से सई के ऊपर फोड़ देती है क्योंकि सई की वजह से पत्रलेखा बिजनेस पर फोकस नहीं कर पाई और यह सब बवाल हो गया। सई अपने अस्पताल में होती है और उसके विजू काका उसके पास आते हैं इलाज कराने क्योंकि उन्हें अपना फुल बॉडी चेकअप कराना होता है। सई अपने विजू काका से पूछती है कि उनकी पत्नी की मौत के बाद क्या उनकी जिंदगी में कोई और आया? तो उसके विजू काका कहेंगे एक थी कोई जिसका इंतजार वो आज भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications