GHKKPM Spoiler Alert: सत्या के घर में तूफान लाने की तैयारी में सई, फूटी किस्मत पर रोएगा विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सत्या के नाजायज बाप का पता चल चुका है और अब वो ही नागपुर का नया कमिश्नर बनकर आ रहा है। यही नहीं, नया कमिश्नर सई का जानने वाला भी है।
वीजू काका को घर बुलाने की तैयारी में सई
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई सत्या को बताएगी कि उसके वीजू काका नागपुर के नए कमिश्नर बन गए हैं। सई सत्या से पूछती है कि वो अपने वीजू काका को घर में डिनर के लिए बुला ले? तो सत्या हामी भर देगा। उधर विराट सई का दिया हुआ गम भुला ही नहीं पा रहा है और खुद को चोट पहुंचवा रहा है ताकि वो सई से मिले धोखे को भूल जाए।
Recommended Video
सई करेगी विराट की मरहम-पट्टी
सई वीजू काका के आने से इतनी खुश होती है कि वो उनसे मिलने के लिए पुलिस स्टेशन चली जाती है लेकिन उसकी टक्कर विराट के साथ हो जाती है। विराट के चेहरे से बहता खून देखकर सई उसकी मरहम पट्टी करती है। सई कहती है कि सवि ने उसे बताया कि वो अपना ख्याल नहीं रखता है। इस पर विराट कहता है कि वो उससे उसकी निजी जिंदगी के बारे में कोई सवाल नहीं पूछता है तो वो किसी हक से उसके बारे में पूछ रही है। तो वो कहेगी उसके बच्चों के बाबा होने के हक से ही वो ये सवाल पूछ रही है। विराट की उसकी बात बिना माने वहां से चला जाता है।
दर्द से तड़पता विराट
सई अपने वीजू काका से मिलती है और इमोशनल हो जाती है। सई वीजू से उसके परिवार के बारे में पूछती है तो बताता है कि उसका बेटा विदेश में है अपने बीवी-बच्चों के साथ और उसकी पत्नी को गुजरे हुए सात साल हो गए हैं। विराट अपने बाबा के पास जाता है और अपने दिल का दर्द बयां करता है। वो कहता है कि उसे पता है कि वो किसी और की पत्नी बन गई है लेकिन जब भी वो उसके सामने होती है तो वो उसकी ओर खींचा चला जाता है। वो कहता है कि वो चाहे कुछ भी कर ले, लेकिन उसकी यादें उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं। विराट के बाबा उसकी ये तकलीफ देखकर परेशान हो उठते हैं।


Click it and Unblock the Notifications