GHKKPM Spoiler Alert: सत्या ने सई की मांग में भरा अपने नाम का सिंदूर, हवनकुंड में जली विराट के प्यार की चिता

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सत्या और सई की शादी के लिए सत्या के परिवार वाले मान गए हैं और सत्या शादी के मंडप पर पहुंच भी गया है।
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या की बारात मंदिर पहुंचती है और सई और सत्या दोनों मंडप पर पहुंचते हैं। उसी मंदिर में विराट के डिपार्टमेंट का एक पुलिसवाला मौजूद होता है जो सई को पहचान लेता है और वो जाकर विराट को बता देत है कि सई किसी और से शादी कर रही है। विराट अपनी गाड़ी तुरंत मंदिर की ओर भगाता है।
Recommended Video
सत्या सई को वरमाला पहनाता है लेकिन जब बारी सई की आती है तो वो सोच में पड़ जाती है कि वो ये शादी करे या ना करे। लेकिन फिर सई सत्या के गले में वरमाला डाल देती है। विराट की गाड़ी के आगे एक लड़की टकरा जाती है। उस लड़की को उसके घरवालों के भेजे गए गुंडे मारने के लिए आ रहे होते हैं क्योंकि वो किसी गरीब घर के लड़के से शादी करने जा रही थी। वो लड़की विराट से कहेगी कि वो उसे बचा ले। विराट उन गुंडो को धमकी देकर भगाने की कोशिश करेगा। लेकिन वो लोग नहीं मानते हैं और विराट पर हमला कर देते हैं।
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जख्मी हालत में विराट जैसे-तैसे मंदिर पहुंचता है लेकिन तब तक सई की शादी सत्या से हो चुकी होती है। विराट सई पर हक जताने की कोशिश करेगा तो सत्या विराट को हटा देगा और विराट गुस्से में सत्या पर हाथ उठाने की कोशिश करेगा लेकिन सई बीच में आ जाती है।


Click it and Unblock the Notifications