..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 28 May Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: सत्या के नाजायज बाप का होगा खुलासा, सई का ही रिश्तेदार निकलेगा अंबा का दुश्मन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सई के पति सत्या की हालत खराब है और वो अस्पताल में है लेकिन सई है कि वो विराट की बेगुनाही साबित करने में लगी हुई है।

भवानी काकू देगी सई को बद्दुआ

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई विराट को बेगुनाह साबित कर देगी और विराट पर लगा केस भी रफा-दफा हो जाएगा। विराट के आई बाबा सई को शुक्रिया कहेंगे। लेकिन विराट इस पर भी सई को ताना देगा। इस पर भवानी कहेगी सई ही विराट की बर्बादी का कारण बनेगी। भवानी कहेगी कि सई की वजह से ही वो हर दिन मुसीबत में फंस रहा है। वो साथ ही कहती है कि एक दिन ऐसा आएगा जब सई के पास कुछ नहीं रहेगा।

सई का पक्ष लेगा सत्या

सई घर पर वापस आती है और सत्या के घरवाले सई को विराट को बचाने के लिए ताना देते हैं। वो कहेगी कि अब विराट से केस हट गया है तो सत्या पर केस बन गया है। वो कहेगी कि सत्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का केस बना है। सत्या बाहर आता है और कहता है कि शराब पीकर उसने गाड़ी चलाई तो इसमें सई की क्या गलती है। सत्या सई का पक्ष लेता है और अपनी आई को चुप कराने की कोशिश करता है। सत्या की आई कहेगी कि वो हर बार सई के लिए ऐसे खड़ा हो जाता है, जैसे कि इस रिश्ते में सिर्फ वो ही है और सई के मन में उसके बेटे के लिए जज्बात ही नहीं हैं।

सत्या को मनाएगी सई

सई सत्या को दवाई देगी लेकिन सत्या लेने से मना कर देगा। सई फिर सत्या से माफी मांगेगी क्योंकि वो समय पर अस्पताल नहीं पहंच पाई। सत्या गुस्से में सई से कहेगा कि उसने सई का पक्ष लिया ताकि उसकी आई का थोड़ा गुस्सा कम हो जाए लेकिन वो अपना ख्याल खुद रख सकता है क्योंकि वो भी एक डॉक्टर है। सई सत्या को मनाने की कोशिश करती है और सत्या मान भी जाता है।

सत्या के बाबा का हुआ खुलासा

सत्या के घर की सारी औरतों की खबर अखबार में छपेगी और उनकी लावणी डांस परफॉर्मेंस को लेकर खूब वाहवाही लिखी होगी। तभी सत्या की आई अखबार पलटती है तो उसमें एक खबर होती है कि विजेंन्द्र घाटगे नागपुर का नया कमिश्नर बनेगा और ये खबर सुनकर सत्या की आई की हालत खराब हो जाती है।

सवि करेगी आई से ये गुजारिश

नागपुर के नए कमिश्नर सई को जानते हैं और वो सई को खबर देते हैं कि वो उसके शहर नागपुर आ गया हैं। सई उन्हें मिलने के लिए बुलाती है। दूसरी तरफ सत्या की आई के मन में ख्याल आएगा कि किसी भी हाल में सत्या की मुलाकात उसके बाबा से नहीं होनी चाहिए। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि अपनी आई से पूछेगी कि उसने अपनी शादी में उसे क्यों नहीं बुलाया। वो कहेगी कि उसके आई और बाबा फिर से मिल जाएं और एक हो जाएं।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X