GHKKPM Spoiler Alert: दूल्हा बनकर तैयार होगा सत्या, दुल्हन बनने से कतराएगी सई क्या ऐन मौके पर मारेगी पलटी?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सत्या की मां सई से मिलने आई है ताकि वो सत्या की सच्चाई उसे बता सके लेकिन उल्टे सई ने ही सत्या की मां को समझा दिया।
सई मावशी भी नहीं शादी को कहेगी ना
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई की मावशी सई पर गुस्सा करती है कि वो सत्या से कैसे शादी कर सकती है। जबकि सत्या की आई एक नाचने वाली है और सत्या एक नाजायज औलाद है। सई अपनी मावशी को समझाएगी और कहेगी कि वो जा चुकी है उस घर में और सबसे मिल भी चुकी है और उस घर की औरतों ने मेहनत करके बहुत नाम कमाया है और मसालों की कंपनी खोली है, जहां बहुत सी औरतों को रोजगार मिलता है। सई की मावशी भी सत्या और सई की शादी के लिए राजी नहीं होती है।
सत्या के घर के तीन सदस्य शादी को कहेंगे हां
सत्या सई को फोन करता है और बताता है कि उसकी भवानी काकू वहां पर आई थी और सई भी बताती है कि सत्या की आई वहां पर आई थी। सई बताती है कि जब से उसे सत्या का सच पता चला है तबसे उसके मन में सत्या के लिए इज्जत और बढ़ गई है। सत्या की मां वहां पर पहंच जाती है और एक बार फिर से वो सई के साथ शादी करने के नुकसान गिनाने लग जाती है। सत्या की मां को उसकी आजी समझाती है लेकिन फिर सत्या की मां शादी के लिए ना ही बोलती है। घर के तीन सदस्य शादी के लिए मान जाते हैं।
Recommended Video
सत्या की आई शादी को कहेगी हां
सत्या की आई कहेगी कि वो इस शादी के लिए राजी है लेकिन एक शर्त पर। सई का बीता हुआ कल सत्या के आने वाले कल पर हावी नहीं होना चाहिए। नहीं तो वो कुछ बुरा कर देगी। सत्या सई से शादी करने के लिए अगले ही दिन तैयार हो जाता है लेकिन सई इतनी जल्दी शादी करने को लेकर घबराई हुई है। वो सवि को लेकर परेशान है क्योंकि सवि नहीं चाहती की उसकी आई सत्या से शादी करे। वो मावशी को कहती है कि सवि का ध्यान रखे क्योंकि सवि को वो अपनी शादी में नहीं ले जाएगी।
सई को आई विराट की याद
सत्या और सई की शादी की तैयारियां शुरू होती हैं। सत्या की आई इस शादी से खुश नहीं होती है। उधर सई भी शादी को लेकर कशमकश में फंसी हुई है। सई खुद को समझाएगी कि सई की ये शादी उसके बेटे के लिए खुशियों की चाभी है। सई कहेगी कि वो विराट से बहुत गुस्सा है, जिस इंसान से प्यार करने में उसने अपनी जिंदगी बिता दी उसी इंसान ने उसके चरित्र पर उंगली उठा दी। सई कहेगी कि सत्या से शादी करने के बाद नो विराट के पास जाने का हर दरवाजा बंद कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications