GHKKPM Spoiler Alert: सई के सामने आया होने वाले पति का सच, सत्या के घरवालों को भड़काएगी भवानी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि सत्या अपने परिवार को सई से शादी के लिए मना रहा है। दूसरी तरफ विराट की हर चाल को नाकाम करके सई सवि को अपने साथ ले जा रही है।

विराट को है गलतफहमी
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि चव्हाण निवास छोड़कर जा रही होती है। सई जब जा रही होती है तो विराट की आई उसे गले लगा लेती है और कहती है कि ये करके सई ने उसके परिवार पर बहुत बड़ा एहसान किया है और वो सई का साथ हमेशा देगी। भवानी काकू विराट के पास जाती हैं और कहती हैं कि वो जाकर सवि और सई को रोके। इसपर विराट कहेगा कि सई चाहे जहां भी चली जाए लेकिन वो लौटकर तो उसी के पास आएगी। विराट कहेगा कि सई शादी कर ही नहीं पाएगी।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Sai Virat को अलग करके खुश हैं Vinu, Pakhi, Ashwini |*Spoiler

सत्या के घर जाएगी भवानी काकू
सई अपने बीते कल को याद करके इमोशनल होने लग जाती है। सई कहेगी कि वो अपनी बेटी को लेकर कब तक भागती फिरेगी। कब तक सवि को उसकी वजह से दर्द झेलना पड़ेगा। दूसरी तरफ भवानी काकू सोनाली सई के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी। भवानी काकू कहेगी कि वो सत्या के घरवालों से जाकर मिलेगी और फिर वो सत्या के घर पहुंच जाती है। डॉक्टर सत्या की आई घर पर नहीं होती है और दूसरी तरफ सत्या की आई सई से मिलने गई होती है। सत्या की आई सई से पूछती है कि क्या उसे सत्या के बारे में पता है तो वो कहेगी कि सत्या ने उसे गिरिजा के बारे में बताया है।

सत्या का सच आएगा सामने
सत्या की आई कहेगी कि गिरिजा के मां-बाप ने शादी से इसलिए इंकार किया था, क्योंकि वो नहीं चाहते थे गिरिजा की शादी एक नाचने वाली के साथ हो। उसकी आई बताएगी कि सत्या बिन ब्याही मां का बेटा है। लेकिन सई सत्या की आई को समझाएगी कि वो खुद को नाचने वाली ना समझे वो उसका प्रोफेशन था और लावणी करना तो सबके बस की बात भी नहीं है। सत्या के नाजायज होने को लेकर सई कहेगी कि इसमें सत्या का क्या दोष। सत्या एक बहुत अच्छा इंसान है। सई सत्या की आई के सामने उसकी तारीफों के पुल बांध देगी।

भवानी काकू को सबक सिखाएगा सत्या
सई कहेगी कि उसे सत्या के सच से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अगर उन्हें इस शादी से दिक्कत है तो वो इस शादी से पीछे हट जाएगी। वो कहेगी कि वो किसी को दर्द पहुंचाकर जबरदस्ती ये शादी नहीं करेगी। दूसरी तरफ भवानी काकू सत्या के परिवार की महिलाओं को सुनाने लग जाती है और कहती है कि सत्या सई का बसा-बसाया घर तोड़ने चला है। तभी वहां पर सत्या आ जाता है और फिर वो सई और विराट के रिश्ते की असली पोल-पट्टी खोलता है। साथ ही सत्या यह भी कहेगा कि सई विराट से शादी कभी नहीं करेगी और साथ ही सत्या भवानी काकू को अपनी और सई की शादी में भी बुलाएगा।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X