GHKKPM Spoiler Alert: सत्या को गुस्से में मिलने के लिए बुआएगा विराट, फेरों से पहले उजाड़ेगा सई का सुहाग

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' अब तक आपने देखा कि सत्या अपने घर में सई से शादी करने को लेकर जिद कर बैठा है लेकिन उसकी आई किसी भी हाल में सत्या की शादी सई से नहीं कराना चाहती।
सई के लिए परिवार से लड़ेगा सत्या
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या अपने परिवार से कहेगा कि अगर उन लोगों ने सई से उसकी शादी के लिए हां नहीं बोला तो वो किसी और से शादी नहीं करेगा। सत्या की मां उसे समझाने की कोशिश करेगी लेकिन वो कहेगा कि उसके नाजायज बाप और सई में कोई समानता नहीं है। सत्या की बहन मैडी सई के कैरेक्टर पर उंगली उठाने की कोशिश करेगील लेकिन सत्या तब भी सई का ही पक्ष लेगा। सत्या की सारी दलीलों के बावजूद परिवार के चार लोग सत्या को सई से शादी करने से मना करते हैं और सत्या वहां से नाराज होकर चला जाता है।
बच्चों को शादी के बारे में बताएगी सई
सई अपने बच्चों के पास जाती है और वो उन्हें समझाने की कोशिश करती है कि वीनू और सवि अब अलग-अलग घर में रहेंगे। इस पर सई अपने बच्चों को बताएगी कि वो डॉक्टर सत्या से शादी कर रही है। वीनू यह बात जानकर खुश हो जाता है लेकिन सवि अपनी आई से पूछेगी कि वो अपने बाबा यानी विराट से शादी क्यों नहीं कर रही है और यह बात जानकर विनायक हैरान रह जाता है। सवि बार-बार सई से कहेगी कि वो उसके बाबा से शादी कर ले। सई कहेगी कि अगर उसने विराट से शादी कर ली तो वीनू दादा का परिवार टूट जाएगा।
Recommended Video
विराट सई को देगा धमकी
सई सवि को मना ही रही होगी कि तभी विराट वहां पर आ जाएगा। विराट कहेगा कि सई को सत्या के साथ जो अय्याशी करनी है करे, लेकिन वो अपनी बेटी को इस घर से नहीं जाने देगा। यह सुनकर सई को गुस्सा आएगा और वो विराट का कॉलर पकड़कर उसे धक्का देगी और विराट की सोच को घटिया बताएगी। सई घर के बाहर महिला मंडल को बुलाएगी, जिनके पास फीमेल कॉन्स्टेबल और कमिश्नर का लेटर भी है। वो विराट को कहेगी कि अगर विराट ने उसे रोकने की कोशिश की तो वो महिला समाज सेविकाओं को घर के अंदर बुला लेगी।
विराट सई को कहेगा कि वो सत्या से शादी नहीं कर पाएगी क्योंकि सई को लौटकर विराट के पास ही आना पड़ेगा। वो कहेगा कि सई को उससे ज्यादा प्यार कोई और कर ही नहीं पाएगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सत्या को मिलने के लिए बुलाता है। तो क्या विराट सत्या को नुकसान पहुंचाने वाला है?


Click it and Unblock the Notifications