GHKKPM Spoiler Alert: नशे में गाड़ी चला रहे सत्या का होगा भयंकर एक्सीडेंट, विराट होगा फरार

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि सई के ससुराल में सभी लोग स्टेज पर लावणी करते हैं। सत्या और विराट नशे में एक-दूजे से बात करते हैं और भाई-भाई कहते हैं।
सत्या की मां देगी सई को मान
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या का परिवार इस बात से खुश होगा कि लावणी करने के बाद उन्हें लोगों ने इज्जत दी और वो इस बात के लिए सई के एहसानमंद होंगे। दूसरी तरफ सत्या विराट से अपने दिल की बात कहता है और बताता है कि भले ही उसकी शादी जैसे भी हुई हो लेकिन अब वो सई से प्यार करने लगा है। विराट कहता है कि वो भी सई से बहुत प्यार करता है और वो चाहता है कि सई उसकी जिंदगी में वापस आ जाए।
नशे की हालत में गाड़ी चलाएगा सत्या
विराट कहता है कि उसे कभी लगा ही नहीं था कि सई किसी और का हाथ थाम लेगी। काश वो सई को अपनी जिंदगी में वापस ला पाता। लेकिन सत्या कहेगा कि वो चाहता है कि सई हमेशा उसके साथ रहे क्योंकि वो सई को बहुत प्यार करता है। विराट सत्या से पूछता है कि क्या उसने सई को ये बात बताई तो सत्या कहता है उसने कितनी बार कोशिश की लेकिन बता नहीं पाया। विराट कहेगा कि सत्या जाकर सई से अपने दिल की बात बता दे। सत्या और विराट नशे ही हालत में गाड़ी में जाएंगे और सत्या गाड़ी चलाएगा।
परिवार होगा परेशान
अंबा और भवानी में एक बार फिर से तू-तू-मैं-मैं होती है। अंबा सबके सामने सई को सोने के कंगन पहनाती है क्योंकि सई ने उसके लिए जो किया वो अंबा के लिए काफी मायने रखता है। अंबा एक बार फिर से अपनी बहन भवानी को उल्टा-सीधा बोलती है। विराट और सत्या का कुछ पता नहीं चलता है। सई पता लगाने की कोशिश करती है तो पता लगता है कि दोनों एक ही कार में बैठकर कहीं चले गए।
Recommended Video
विराट और सत्या का होगा एक्सीडेंट
विराट कहता है कि उसे लगता है कि सवि सत्या को बहुत प्यार करती है और उसे डर लगता है कि सवि कहीं उससे दूर ना हो जाए तो इस पर सत्या कहेगा कि उसे भी लगता है कि कहीं सवि उससे दूर ना हो जाए। सत्या नशे में वादा करेगा कि उसके और सवि के बीच में कोई नहीं आएगा और विराट ही उसका बाबा रहेगा। लेकिन तभी सत्या की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ता है लेकिन विराट उसे संभाल लेता है।
सत्या की आई विराट पर लगाएगी इल्जाम
सई के पास सत्या का फोन आता है और उसे पता चलता है कि सत्या का एक्सीडेंट हुआ है और वो अस्पताल में एडमिट है। यह जानकर सत्या की मां पर जैसे मुसीबतों के पहाड़ टूट जाता है। अस्पताल में जाकर पता चलता है कि सत्या के सिर में फ्रैक्चर हो रखा है और डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा तब होता है, जब किसी ने सिर पर वार किया हो। सत्या की आई विराट पर इल्जाम लगाती है कि विराट ने ही सत्या को मारा और फिर वो वहां से भाग गया।


Click it and Unblock the Notifications











