GHKKPM Spoiler Alert: सई के कैरेक्टर पर उंगली उठाएगा विराट, सत्या के संग अय्याशी करने का लगाएगा इल्जाम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अबतक देखा कि विराट ने सई को दुनिया के सामने प्रपोज किया लेकिन सई ने विराट से शादी करने से मना कर दिया है और कहा है कि वो डॉक्टर सत्या से शादी करेगी।
सई करेगी शादी का ऐलान
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई चव्हाण परिवार को बताती है कि वो अपने कलीग यानी सत्या अधिकारी से शादी करने जा रही है। भवानी काकू सई से हाथ जोड़कर विराट की गलतियों की माफी मांगेगी। लेकिन सई नहीं मानती नहीं है उल्टे वो भवानी काकू पर इल्जाम लगाती है कि उन्हीं के कहने पर विराट ने यह सब किया। सई अपनी बात बोलकर चली जाती है लेकिन भवानी काकू चाहती है कि सई की शादी किसी और से ना हो और वो ये शादी रोकने की पूरी कोशिश करेगी।
मां को मनाने की कोशिश करेगा सत्या
दूसरी तरफ सत्या अपनी मां को मनाने में लगा है, वो सई की तरफदारी करेगा। सत्या की मां कहेगी कि उसे सई से दिक्कत नहीं है लेकिन सई का एक पास्ट है जो जिंदगी भर उसके साथ रहेगा। विराट इतना जिद्दी है कि वो कभी भी सई को नहीं छोड़ेगा। लेकिन सत्या इस जिद पर अड़ा रहता है कि वो अगर शादी करेगा तो सिर्फ सई से करेगा। इस पर सत्या की आई कहेगी कि वो सई और सत्या की शादी नहीं होने देगी। फिर सत्या की मां को अपना बीता हुआ कल याद आने लगेगा।
सई से शादी करने के नुकसान गिनवाएगी अंबा
सत्या की मां अपने बेटे को अपने बीते हुए कल के बारे में बताएगी और कहेगी कि उसके बाबा ने अपनी पहली बीवी और बच्चों को चुना था और उसे छोड़ दिया था और वो भी तब जब सत्या उसके पेट में था। सत्या की मां की फ्लैशबैक कहानी में दिखाते हैं कि सत्या की मां बस स्टैंड पर इंतजार कर रही होती है, ताकि वो सत्या के बाबा के साथ अपनी जिंदगी बिता सके लेकिन वो नहीं आते हैं। सत्या की मां कहेगी कि वो अपने घर से भागकर आई थी। सत्या की मां कहेगी कि जो उसके साथ हुआ वो सत्या के साथ नहीं होने देगी। सत्या की मां उसे सई से शादी करने के नुकसान गिनाएगी। इस पर सत्या बोलेगा कि वो शादी करेगा ही नहीं।
सई के कैरेक्टर पर उंगली उठाएगा विराट
सई से विराट के पापा कहेंगे कि वो सवि को अपने साथ नहीं ले जा सकती है, वो कहेंगे कि वो इतने सालों से अपनी पोती से दूर रहे लेकिन अब वो अपनी पोती से और दूर नहीं रह सकते।ले लेकिन सई विराट के पापा को बड़ी मुश्किल से मनाती है और विराट की आई भी सई के फैसले का साथ देती है और फिर जैसे-तैसे निनाद मान जाते हैं लेकिन भवानी काकू किसी भी हाल में सवि को घर से नहीं जाने देना चाहती। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट सई से कहेगा कि वो सत्या के साथ अय्याशी कर रही है और वो सवि को उससे दूर नहीं लेकर जा सकती। सई गुस्से में विराट का कॉलर पकड़ेगी लेकिन विराट को अब भी लगता है कि सई उसके पास लौटकर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications