GHKKPM Spoiler Alert: नशे में विराट और सत्या चलाएंगे गाड़ी, होगा दोनों का भयंकर एक्सीडेंट; सई की निकलेगी जान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अब तक देखा कि सई विराट और सत्या को बहादुरी पुरस्कार देने के लिए एक साथ बुलाया जाता है। चव्हाण और सत्या का परिवार दोनों आमने-सामने होते हैं और अंबा अपनी बहन भवानी को खूब सुनाती है।
नहीं होगा लावणी परफॉर्मेंस
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि नागपुर पुलिस डिपार्टमेंट फंक्शन में लावणी का प्रोग्राम कैंसिल कर देता है और यह जानकर सई सत्या और उसके घरवाले काफी हैरान रह जाते हैं और यह बात जानकर भवानी की सांस में सांस आती है। सत्या को लगेगा कि यह सब विराट ने किया है। सत्या की बातें सुनकर सई को भी लगेगा कि विराट ने ही उनका परफॉर्मेंस रुकवाया है। सई और सत्या जाकर विराट पर इस बात के लिए गुस्सा करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि विराट ने ही लावणी रुकवाई है।
चीफ गेस्ट को मनाएगी सई
सई और सत्या विराट पर सवाल उठा रहे होंगे लेकिन तभी शो का ऑर्गनाइजर वहां आ जाएगा और कहेगा कि चीफ गेस्ट को जल्दी जाना पड़ा इसलिए उन्होंने लावणी के प्रोग्राम को कैंसिल किया। ये सब सुनकर सत्या और सई विराट को सॉरी कहेंगे। सई जा रहे चीफ गेस्ट को रोककर उन्हें लावणी परफॉर्मेंस देखने के लिए रिक्वेस्ट करेगी। वो चीफ गेस्ट को जाकर लावणी की इंपोर्टेंस के बारे में कहेगी और साथी वो उन्हें लावणी की कला को सपोर्ट करने को कहेगी। इस बात से चीफगेस्ट इंप्रेस हो जाते हैं और लावणी देखने के लिए मान जाते हैं।
Recommended Video
नशे में सत्या और विराट
स्टेज पर सत्या के परिवार को लावणी के लिए बुलाया जाता है और उनके साथ सई भी लावणी करती है। सई को जाते हुए देखकर सवि भी उसके साथ जाती है। विराट और सत्या जाकर पानी पीते हैं लेकिन उस पानी में शराब मिली होती है और उन दोनों को नशा सा महसूस होने लगता है। दोनों एक ही जगह पर पहुंच जाते हैं और एक-दूसरे को जैसे ही मारने के लिए बढ़ते हैं तो दोनो गिर जाते हैं और फिर नशे में हंसने लगते हैं। सत्या और विराट नशे में मान लेते हैं कि वो भाई हैं।
नशे की हालत में चलाएंगे गाड़ी
विराट नशे में सत्या को बता देता है कि सई ने उससे मजबूर में शादी की थी और उन दोनों के बीच प्यार बहुत बाद में जाकर हुआ था। सत्या कहेगा कि सई ने उससे भी मजबूरी में शादी की। सत्या कहेगा कि सई उससे प्यार नहीं करती है वो तो उसने विराट से परेशान होकर ही उससे शादी की। विराट सत्या से पूछेगा कि अगर सई कहेगी कि वो विराट से प्यार करती है तो क्या वो उसे छोड़ देगा? आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि दोनों नशे की हालत में गाड़ी चलाने लग जाते हैं और सई के पास फोन आता है।


Click it and Unblock the Notifications











