GHKKPM Spoiler Alert: विराट से अपने दिल की बात कहेगा सत्या, सई के लिए करेगा अपना इजहार-ए-इश्क

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में आपने अबतक देखा कि सई ने हनीमून पर जाने से मना कर दिया है और यह बात जानकर सत्या तिलमिला गया है। नागपुर पुलिस की ओर से सई सत्या और विराट को सम्मानित करने का लेटर आया है।
फंक्शन में लावणी करेगी सई की सास
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सई अपनी सास को कहेगी कि वो शाम के फंक्शन में लावणी जरूर परफॉर्म करे तो इस पर उसकी सास कहेगी कि लावणी डांसर को लोग अच्छी नजर से नहीं देखना चाहते। इसपर सई कहेगी कि वो अपनी कला को कम ना समझे, अगर वो ही अपनी कला को कम समझने लगेंगे तो कोई और उनकी इज्जत क्यों करेगा। वो कहेगी कि अगर वो लोग समाज से डर जाएंगे तो लावणी जैसी खूबसूरत कला मर जाएगी। सई कहेगी कि अगर जरूरत पड़ी तो वो भी उनके साथ लावणी करेगी। सत्या भी सई को सपोर्ट करेगा। ये सब सुनकर सत्या की आई भी लावणी करने के लिए तैयार हो जाती है।
Recommended Video
भवानी को नीचा दिखाएगी अंबा
शाम के फंक्शन में चव्हाण परिवार और सत्या के परिवार का आमना-सामना होता है। वीनू और सवि जाकर सई के गले लग जाते हैं। अंबा अपनी बहन भवानी को कहेगी कि उसके बेटे और बहू ने इतना नाम रोशन कर दिया है कि अब उसका नाम भवानी चव्हाण के साथ लिया जाएगा। वो कहेगी कि आज वो अपनी लावणी का प्रदर्शन इस इज्जतदार स्टेज पर करेगी और वो भी पूरी इज्जत के साथ। यह सुनकर भवानी आग बबूला हो जाएगी और कहेगी कि वो ऐसे फंक्शन में लावणी कैसे कर सकती है तो इस विराट काकू को समझाने की कोशिश करेगा।
सई देगी करारा जवाब
फंक्शन शुरू होता है और सत्या सई और विराट को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जाता है। लेकिन तभी वहां पर कुछ लोग ऐसी बातें बोल देते हैं जो सई के कैरेक्टर क चोट पहुंचाती है तो सई स्टेज पर पहुंचती है और फिर वो शख्स को खूब लताड़ती है, जिसने उसके बारे में बुरे-बुरे शब्द कहे थे। सब लोग सई की इस हिम्मत की दाद देंगे और उसके लिए तालियां भी बजाएंगे।
विराट से अपने दिल की बात कहेगा सत्या
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सत्या और विराट नशे में होते हैं और विराट कहेगा कि सई सत्या से प्यार करती है लेकिन सत्या कहेगा कि वो उससे प्यार नहीं करती बल्कि उसने विराट से तंग आकर सत्या से शादी कर ली। लेकिन वो आज भी विराट से ही प्यार करती है। विराट कहेगा कि अगर सई ने कहा कि वो विराट से प्यार करती है तो क्या सत्या उसे छोड़ देगा तो वो कहेगा कि नहीं वो सई से बहुत प्यार करता है। इस पर विराट सत्या से कहेगा कि उसे अभी अपने दिल की बात सई से कह देनी चाहिए। लेकिन ये बात सई सुन लेती है।


Click it and Unblock the Notifications