GHKKPM Spoiler Alert: विराट से पीछा छुड़ाने के लिए सई ने बोला झूठ, सत्या को किया शादी के लिए प्रपोज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में आपने अबतक देखा कि विराट ने सई को प्रपोज किया था लेकिन सई उससे शादी नहीं करना चाहती। विराट ने पाखी को भी तलाक देने के लिए मना लिया है।
सई को गलत समझ लेगा विराट
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि हॉस्पिटल में सई के नाम पर कीचड़ उछाला जाएगा। विराट हॉस्पिटल में सई के बारे में पूछने आएगा तो वो भी सई के बारे में उल्टी बातें बोलेंगे तो विराट उस शख्स का कॉलर पकड़ लेगा। सई डॉक्टर सत्या को बताएगी कि उसे शादी करनी है, ताकि विराट के सिर से जुनून उतर सके। सई के एप्रन पर इंक की छींटें गिर जाती है और जब सत्या उसे ठीक करने की कोशिश करता है तो उसकी आंखों में लिक्विड चला जाता है और सई उसकी आंखें ठीक करने की कोशिश करती है तभी विराट वहां पर आ जाता है और सई को गलत समझ लेता है।
सई पर इल्जाम लगाएगा विराट
विराट सई पर चिल्लाएगा और कहेगा कि अगर उसका पहले से ही इसके साथ चक्कर था तो बता देता वो इतना ड्रामा ही नहीं करता। वो सई पर तरह-तरह के इल्जाम लगाएगा और कहेगा कि वो विक्टिम कार्ड खेलती है। सत्या विराट को समझाने की कोशिश करता है लेकिन विराट उसी का कॉलर पकड़ लेता है और उसे दुनिया से हटाने की बात कहता है और सत्या को जोर से धक्का दे देता है। विराट सई पर दबाव डालकर पूछेगा कि क्या वो सत्या के साथ ही शादी करना चाहती है तो इस पर सई चिल्लाकर कह देगी कि हां वो सत्या के साथ ही शादी करने वाली है।
विराट को धक्के मारकर बाहर निकालेगी सई
सई कहेगी कि उसने यह सब जानबूझकर किया ताकि विराट वो हर दर्द महसूस कर सके, जो दर्द उसने महसूस किया। विराट के परिवार ने कभी उसका अच्छा नहीं सोचा तो वो भला उन सबके बारे में अच्छा कैसे सोचेगी। सई कहेगी कि वो डॉक्टर सत्या से शादी करना चाहती है और उसी से शादी करेगी। यह सुनकर विराट के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सई विराट को बाहर निकल जाने को कहेगी और उसे धक्के मार के केबिन से निकाल देगी।
सई सत्या को करेगी प्रपोज
विराट के साथ ऐसा करके सई फूट-फूटकर रोने लग जाती है और दूसरी तरफ विराट सई की सारी तस्वीरें तोड़ने लग जाता है। सई रो-रोकर सो जाती है और अगले दिन जब वो उठती है तो सई सत्या से पूछेगी कि वो क्या उससे शादी करेगा।


Click it and Unblock the Notifications