..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 22 May 2023 GHKKPM Written Updates And Upcoming Twist - Hindi Filmibeat

GHKKPM Spoiler Alert: सत्या उठाएगा सई पर उंगली, आंखों के सामने ही फाड़ देगा हनीमून के टिकट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Written Update: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' आपने अब तक देखा कि विराट और सत्या की सवि को लेकर काफी तू-तू-मैं-मैं हो जाती है। सई सत्या के साथ हनीमून पर ना जाने का हर बहाना ढूंढ़ रही है और वो सत्या के साथ कहीं नहीं जाना चाहती।

सवि बताएगी हनीमून की बात
आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सवि विराट को कहती है कि उसने अपने बाबा यानी विराट को बहुत मिस किया। सवि कहेगी कि सत्या उसका एडमिशन आर्मी स्कूल में करवाएगा और फिर उसके बाद वो पुलिस ऑफिसर बनेगी बिलकुल अपने बाबा की तरह। विराट कहेगा कि वो अपनी बेटी को खुद ट्रेन करेगा। सवि बातों ही बातों में बताएगी कि सत्या और सई हनीमून पर जाने वाले हैं। ये सुनकर विराट जल भुन जाता है।

सई को खरी-खोटी सुनाएगा विराट
विराट सई को फोन करता है तो सई सवि और वीनू के बारे में पूछता है लेकिन विराट सई को ताने पर ताने देगा और उसे झूठी-मक्कार कहेगा। विराट सई से कहेगा कि वो हनीमून पर क्यों जा रही है तो इस पर सई कहेगी कि वो कहीं नहीं जा रही है और सत्या को नहीं पता है कि वो हनीमून का प्लान कैंसिल करने वाली है क्योंकि उसे एक लेक्चर अटेंड करना है। विराट कहेगा कि उसे सई पर जरा सा भी भरोसा नहीं है और फोन काट देगा।

हनीमून की टिकट फाड़ देगा सत्या
सत्या ये बात सुन लेगा और सई से पूछेगा कि क्या वो दोनों गोवा नहीं जा रहे हैं। फिर वो कहेगा कि ये बात उसे ना बताकर उसने विराट से डिस्कस करना सही समझा? सत्या कहेगा कि इस हनीमून के बारे में कितना डिस्कस किया था, वो कहेगा कि ये ट्रिप उसके और उसकी आई के लिए कितना ज्यादा जरूरी है और ऊपर से उसने यह सब अपने एक्स-हस्बैंड से डिस्कस भी कर लिया। सत्या कहेगा कि सब उसकी गलती है क्योंकि सई पहले से ही गोवा नहीं जाना चाहती थी लेकिन उसने उसे फोर्स किया था। सत्या सई को कहेगा कि उसके आई की खुशी सई के लिए कोई मायने नहीं रखती। सत्या सई के सामने गोवा की टिकट को फाड़ देता है।

सई और सत्या को किया जाएगा सम्मानित
सवि सई को फोन करती है और विराट के हाल में बताती है। वो सवि से कहती है कि वो विराट का ख्याल रखे और उसे खाना भी खिलाए और यह बात सत्या की आई सुन लेती है। सत्या की मां आकर सत्या से पूछेगी कि उसने हनीमून का प्लान कैंसिल क्यों किया। वो कहेगा कि उसे हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं मिल रही है। सत्या की मां कहेगी कि जरूर सई की वजह से ही उसने प्लान कैंसिल किया है। तभी सत्या के घर में सई और सत्या के लिए लेटर आता है, जिसमें लोगों की जान बचाने के खातिर उन्हें सम्मानित करने की बात लिखी होती है।

Recommended Video

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler; Sai Satya का होगा तलाक ? लीप से पहले एक होंगे Sai Virat? |Spoiler

विराट को भी दिया जाना है सम्मान
विराट के पास भी लेटर आता है और उसमें भी उसे अवॉर्ड देने की बात लिखी होती है। विराट पहले मना कर देता है क्योंकि उसे पता चलता है कि वहां पर सई और सत्या भी आएंगे। लेकिन विराट के आई और बाबा उसे मनाने की कोशिश करेंगे। वो विराट को जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह देंगे। सवि भी विराट से जिद करने लग जाती है कि उसे इस फंक्शन में जाना ही होगा।

सत्या की मां को लावणी परफॉर्म करने के लिए आएगा कॉल
दूसरी तरफ सत्या का परिवार तैयार होता है कि वो शाम के फंक्शन में जरूर जाएंगे तभी सत्या की मां के पास फोन आता है और वो बताती है कि पुलिस वाले चाहते हैं कि शाम के फंक्शन में वो लावणी परफॉर्मेंस दें। सत्या की मां इस बात से गुस्सा हो जाती है और सब लोग इसका जिम्मेदार विराट को ठहराते हैं। लेकिन सई विराट का पक्ष लेती है और कहती है कि विराट ऐसी हरकत नहीं कर सकता। लेकिन सत्या की मां सई की किसी बात को नहीं सुनेगी।

सई अपनी सास को लावणी परफॉर्म करने को कहेगी
सई कहेगी लावणी करना कोई गुनाह नहीं है तो उन्हें इस डांस को लेकर शर्मिंदगी क्यों हो रही है। सई सत्या के घरवालों को कलाकार बोलेगी क्योंकि उन्हें इतनी अच्छी लावणी जो आती है। वे कहेगी अगर वो फंक्शन में जाकर लावणी करती भी हैं तो उससे कला का सम्मान होगा, बेइज्जती नहीं। वो कहेगी कि आप लोगों को इस फंक्शन में जाकर परफॉर्म करना चाहिए। सई और सत्या दोनों ही सबको लावणी करने को कहेंगे।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X